फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार काम करने के बाद हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की ऐसी तस्वीर, देखते ही परेशान हुए फैंस

Mon, 24 Jun 2019 07:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : instagram

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मुख्य भूमिका अदा करने वाली हिना खान की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। हिना का नाम उन सेलेब्स में आता है जिनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हिना इस बात का बखूबी ध्यान भी रखती हैं। हाल ही में हिना ने इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसे देखते ही फैंस परेशान हो गए। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan - फोटो : instagram

हिना खान का वर्क शेड्यूल पिछले कई दिनों से बिजी चल रहा है। इस वजह से वह बीमार हो गईं हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी। हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया है। इस फोटो में हिना बिस्तर पर लेटी दिख रही हैं। हिना खान ने फोटो के कैप्शन में 'अनवैल' लिखा है। हिना खान की तबीयत को क्या हुआ है इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है।


 

विज्ञापन

3 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हिना जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइन्स' (Lines) के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। बीते दिनों हिना अपने बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस घूमने गई थीं। जहां से लगातार तस्वीरें शेयर कर रही थीं। टीवी की सबसे बड़ी वैंप बनीं हिना खान को असल जिंदगी में घूमना खूब पसंद है। हिना अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ छुट्टियां बिताने देश से बाहर जाती हैं।

4 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हिना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की। लगभग 8 साल इस शो का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि वो बहू का किरदार निभाते-निभाते थक गईं थीं। इसके बाद हिना बिग बॉस 11 में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan
अपने लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली हिना ने इस बार रेड कारपेट पर अपने जलवे दिखाए। सिल्वर मैटेलिक गाउन में तो उन्होंने महफिल लूट ली थी। कान फिल्म फेस्टिवल में जबरदस्त जलवे बिखेरने के बाद हिना खान बॉयफ्रेंड संग स्विट्जरलैंड में वक्त बिताती नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें