टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। हिना ने वैकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें उन्हें मस्ती करके देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को खूब पसंद भी किया जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर उनके फैंस और कुछ यूजर्स भड़क गए हैं और जमकर हिना को खरी खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें धर्म के नाम पर धब्बा भी घोषित कर दिया है।