इस किरदार के जरिए हिबा कुछ अलग करने की चाह रखते हुए और अपनी माँ से प्रेरणा लेते हुए बताती हैं, "जैसे ही मुझे धारावाहिक के निर्माता राजन शाही ने इस किरदार की ब्रीफिंग के लिए बुलाया और मैंने अपने किरदार सयुरी शर्मा को समझा तो कहीं न कहीं इसमें मुझे कोई अपना नज़र आने लगा जो मेरी मां हैं। इसलिए उन जैसा बनने का मौका भी मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और राजन सर हमेशा से मेरे फेवरेट रहे हैं और वह जिस तरह हर किरदार की गहराई में घुसकर उसे दर्शकों के सामने पेश करते हैं वो काबिले तारीफ है फिर मैंने तुरंत इस किरदार के लिए अपनी हामी भर दी।
हिबा ने आगे बताया, "मैंने अपने किरदार के लिए कुछ किताबें पढ़ी और कुछ फिल्में देखीं और मैं हर रोज अपने किरदार में कुछ नया जोड़ने की कोशिश करती हूँ। मैंने अपने किरदार सयूरी की बात करूं तो मैं बताना चाहूंगी कि वो एक आलराउंडर लड़की है। उसे लेकर मुझे हमेशा अपनी मां का ख्याल आता है वह सबकुछ कर लेती हैं, घर का काम, बाजार का काम, चाहे हमें पढ़ाना हो या हमें कोई सीख देनी हों, घर में सभी को एकसाथ बांधकर रखने वाली, जो खास बात यह मुझे सयूरी से जोड़ती है। मुझे लगता है मैं इसके लिए अपनी मां से प्रेरणा लेती हूँ। यह किरदार बहुत ज़बरदस्त है इसमें बहुत ज्यादा गहराई है कुछ ऐसी ही गहराई मेरी मां में भी मुझे नजर आती है।"