फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के घर पहुंचे हर्ष लिंबाचिया और राघव जुयाल, राखी- अली की उड़ाई जमकर खिल्ली

Sun, 24 Jan 2021 11:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राघव जुयाल, हर्ष लिंबाचिया, रश्मि देसाई, टीना दत्ता - फोटो : Twitter
बिग बॉस का सीजन 14 लोगों का मनोरंजन करने में अब सफल होता दिख रहा है। शो को दर्शकों के लिए रोमांचक बनाया जा रहा है जिसके लिए मेकर्स भरपूर प्रयास कर रहे हैं। शो में आए दिन कुछ ना कुछ नया होता दिख रहा है। कंटेस्टेंट्स के टास्क, मस्ती और नोक-झोंक के बीच शो में कई मेहमान भी मनोरंजन के लिए पहुंच रहे हैं। शो में राघव जुयाल, हर्ष लिंबाचिया, रश्मि देसाई और टीना दत्ता शामिल होने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हर्ष लिंबाचिया - फोटो : Twitter: @colorstv
बिग बॉस के आधिकारिक पेज पर कुछ प्रोमो वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनके जरिए इस बारे में पता चला है। दरअसल शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें कॉमेडियन-राइटर हर्ष लिंबाचिया और राघव जुयाल मिलकर राखी सावंत का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राघव, हर्ष से कहते हैं- 'जैसे पति और पत्नी के बीच में कोई तीसरी आ जाए तो उसे कहते हैं पति-पत्नी और वो। अभी राखी सावंत बीच में आ गई है तो अभी पति-पत्नी और ये क्या है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
राघव जुयाल - फोटो : फाइल
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में दोनों मिलकर अली गोनी का भी जमकर मजाक उड़ाया। इस वीडियो में हर्ष कहते हुए नजर आते हैं- 'अली जहां भी जाता है लड़कियां पागल हो जाती हैं, एक बंदरिया बोल रही थी आई लव यू अली।' हर्ष की बात पर राघव कहते हैं- 'तुम दूर खड़े मैं था उसके पास और वो जैस्मिन थी।' ये बात सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स जमकर हंसने लगते हैं।
 

4 of 5
रश्मि देसाई, टीना दत्ता - फोटो : Twitter
वहीं एक और वीडियो में घर में रश्मि देसाई और टीना दत्ता भी शो में आती हैं। टीना और रश्मि बिग बॉस में अपने शो 'उतरन' के 12 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए पहुंचते हैं। ये दोनों यहां शो के कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करेंगी साथ ही साथ घर वालों को टास्क भी देने वाली हैं। इस टास्क में घर वालों को शो में 'उतरन' कौन है ये बताना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
बता दें कि इस बार शो में सलमान खान की जगह सिद्धार्थ शुक्ला घर में एंट्री करने वाले हैं, जिसका प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। सिद्धार्थ ने घर में आने के बाद सभी घर वालों की क्लास ली और अपने सवालों से सभी के होश उड़ा दिए। उन्होंने राहुल वैद्य से लेकर निक्की तंबोली और अली गोनी तक पर तंज भी कसा।

पढ़ें: अमिताभ की नातिन ने शेयर की अपने 'पार्टनर' के साथ तस्वीर, आलिया भट्ट ने किया ऐसा कमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें