फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: इस हफ्ते सलमान ने नहीं बल्कि सिद्धार्थ ने 'वीकेंड का वार' किया होस्ट, इस कंटेस्टेंट को किया बेघर

Sun, 24 Jan 2021 05:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, सलमान खान - फोटो : social media
Bigg Boss 14 Weekend ka War: सलमान खान अपने बिजी शेड्यूल के कारण इस हफ्ते 'बिग बॉस 14' का 'वीकेंड का वार' स्पेशल एपिसोड शूट नहीं कर पाए। इसलिए मेकर्स ने इस हफ्ते वीकेंड एपिसोड के लिए थोड़ा-सा बदलाव किया और सिद्धार्थ शुक्ला को होस्ट के लिए साइन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स
सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस 14' के घर में एंट्री करने वाले हैं, जिसका प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। सिद्धार्थ ने घर में आने के बाद सभी घरवालों की क्लास ली और अपने सवालों से सभी के होश उड़ा दिए। उन्होंने राहुल वैद्य से लेकर निक्की तंबोली और अली गोनी तक पर तंज कसा।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : social media
लेकिन इसी बीच सिद्धार्थ शुक्ला ने इविक्शन भी अनाउंस किया। 'स्पॉटबॉय' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने सलमान की अनुपस्थिति में सिद्धार्थ को बुलाया और उनसे कुछ हिस्सा होस्ट करवाया। सिद्धार्थ ने सलमान खान की अनुपस्थिति में एपिसोड के एक छोटे से हिस्से की एंकरिंग की और इविक्शन की भी घोषणा की।

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : social media
बता दें कि सिद्धार्थ 'बिग बॉस 14' के शुरुआती एपिसोड्स में बतौर तूफानी सीनियर शामिल हुए थे और 15-20 दिन बिग बॉस के घर में रहे। वह 13वें सीजन के विनर भी रहे और उसी वक्त से उनकी पॉप्युलैरिटी और भी ज्यादा उफान पर है। इसीलिए मैकर्स ने सिद्धार्थ को सलमान की जगह एक एपिसोड के लिए शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : social media
वहीं 'द खबरी' के मुताबिक, इस हफ्ते सोनाली फोगाट बेघर हो चुकी हैं। सिद्धार्थ के अलावा रश्मि देसाई, टीना दत्ता और हर्ष लिंबाचिया ने भी बिग बॉस के घर में एंट्र्री की। इस एपिसोड को 24 जनवरी को टेलिकास्ट किया जाएगा। इन सभी ने जहां घरवालों को अपने तीखे सवालों से ग्रिल किया तो वहीं इसी दौरान ये सिलेब्रिटीज सोनाली फोगाट को भी घर से बाहर ले गए। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें