टीवी प्रोड्यूसर, क्रिएटिव डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और होस्ट विकास गुप्ता आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। विकास गुप्ता टीवी की दुनिया में अपने रियलिटी शोज के लिए जाने जाते हैं। वह कई रियलिटी शोज का चेहरा रहे हैं लेकिन ज्यादातर फैंस उन्हें बिग बॉस के लिए जानते हैं। विकास 'बिग बॉस' के कई सीजन में नजर आ चुके हैं। फैंस उनके अंदाज को काफी पसंद करते हैं लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि विकास गुप्ता अपने विवादों के लिए भी जाने जाते हैं। इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ उनके पंगे हुए हैं। आइए आपको इस खास दिन पर विकास गुप्ता के विवादों के बारे में बताते हैं।