बार्क ने 17 वे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। पिछले हफ्ते सीरियल्स में आए ट्विस्ट एंड टर्न्स के बाद किस सीरियल को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है इसका खुलासा आखिरकार आज हो ही गया है। पिछले हफ्ते सभी सीरियल्स में मची उथल-पुथल के बाद भी हर बार की तरह नंबर वन पर इस बार भी स्टार प्लस का प्रसिद्ध डेली सोप 'अनुपमा' ही रहा। वहीं, बाकी सीरियल्स के मेकर्स अपने शो को नंबर वन पर लाने के लिए हर हफ्ते कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन कोई भी सीरियल इस शो को टक्कर देने में सफल नहीं हो पा रहा है। चलिए देखते हैं इस हफ्ते कौन सा शो इस लिस्ट में कौन सी पोजीशन पर है?