फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसा से लेकर कोमोलिका तक: ये हैं टीवी जगत के सदाबहार किरदार, सालों बाद भी नहीं भूल पाएंगे लोग

Thu, 07 Oct 2021 03:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुप्रिया पाठक, पंकज कपूर, उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया
आज के ओटीटी के जमाने में वेब सीरीज का क्रेज लोगों के बीच काफी बढ़ गया है। हर कोई अंग्रेजी से लेकर हिंदी वेब सीरीज का आनंद ले रहा है और अनोखे कंटेंट को काफी पसंद कर रहा है। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब लोगों के दिलों पर टीवी पर आने वाले शो राज करते थे। टीवी पर अभी भी बहुत से अच्छे शो आते हैं लेकिन सालों पहले इन्हें लेकर एक अलग ही किस्म का पागलपन देखने को मिलता था। कॉमेडी से लेकर सस्पेंस या हॉरर हर तरह के शो टीवी पर प्रसारित होते थे और दर्शकों इन पर खूब प्यार लुटाते थे।

इन किरदारों को कभी नहीं भूल पाएंगे लोग

सिर्फ इतना ही नहीं इन सीरियलों से दर्शकों को कुछ ऐसे नायाब किरदार भी देखने को मिले जिन्होंने दिलों पर कब्जा कर लिया। अब उस किरदार को निभाने वाले कलाकार भले ही किसी और भी किरदार में नजर आए लेकिन फैंस के लिए उन्हें भुला पाना आसान नहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही किरदारों के बारे में जिन्हें आने वाले समय में भी कोई नहीं भूला पाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
रत्ना पाठक शाह - फोटो : सोशल मीडिया
माया साराभाई

साराभाई वर्सेज साराभाई शो में रत्ना पाठक ने माया साराभाई का किरदार निभाया था। ये एक ऐसी महिला का किरदार था जो हाई सोसाइटी में रहती है और उसका अपना एक अलग स्टैंडर्ड है लेकिन जब उसकी खुद की बहू एक मध्यम वर्गीय परिवार से आ जाती है तो उसके लिए ये सब झेलना मुश्किल हो जाता है। माया का हर बात पर- मोनिशा बेटा दिस इस शो मिडिल क्लास कहना आज भी कोई नहीं भूला।
विज्ञापन

3 of 6
सुप्रिया पाठक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हंसा

सुप्रिया पाठक ने शो खिचड़ी में हंसा का किरदार निभाया था। कम दिमाग वाली हंसा की शादी भी ऐसे ही एक प्रफुल्ल नाम के शख्स से हो जाती है जिसको अक्ल ही नहीं है। दोनों अपनी ही दुनिया में मगन रहते हैं। जब भी कोई अंग्रेजी का शब्द इस्तेमाल करता तो हंसा प्रफुल्ल से पूछती- प्रफुल्ल इसका मतलब और फिर उसका पति अपने अनोखे अंदाज में उसका मतलब समझाता है। सुप्रिया पाठक ने हंसा बन कर हर किसी का दिल मोह लिया था और उन्हें कोई भुला नहीं सकता।

4 of 6
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया
शक्तिमान

मुकेश खन्ना ने शक्तिमान बनकर सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि हर किसी को दीवाना बना दिया था। 90 के दशक के बच्चे  सुपरमैन आयरन मैन को नहीं बल्कि सिर्फ शक्तिमान को ही सुपरहीरो के रूप में जानते थे और वो ही था भारत का पहला सुपरहीरो। शक्तिमान बुरे लोगों को सजा देता था और साथ ही लोगों की ज्ञान की बातें भी सिखाता था। भले ही नई पीढ़ी शक्तिमान के क्रेज को ना देख पाई हो लेकिन ये नाम आने वाले वक्त में भी कोई नहीं भल पाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
उर्वशी ढोलकिया
कोमोलिका

टीवी जगत में खलनायिकाएं तो बहुत हुईं लेकिन कोमोलिका जैसी खलनायिका शायद ही कोई बनी। उर्वशी ढोलकिया ने कोमोलिका बन अपनी अदाओं का ऐसा जादू चलाया था कि हर कोई उनका दीवाना बन गया था। प्रेरणा और अनुराग की जिंदगी में आग लगाने वाली कोमोलिका वो खलनायिका थी जिसने टीवी जगत को बताया था कि वैंप्स कितनी मॉडर्न हो सकती हैं। कोमोलिका एक आइकोनिक किरदार है जो हमेशा सदाबहार ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑफिस-ऑफिस शो में पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मुसद्दीलाल

ऑफिस ऑफिस में पंकज कपूर ने एक मुसद्दीलाल नाम के ऐसे शख्स का किरदार निभाया था जो सरकारी ऑफिस के बस चक्कर ही काटता रहता है। सरकारी कामों में होने वाली देरी को मजाकिया अंदाज में दिखाकर इस सीरियल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। मुसद्दीलाल हर उस शख्स का प्रतिनिधित्व करता है जो ऐसे ही दफ्तरों के चक्कर काटते काटते खुद चक्कर खाने लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें