फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: 'ब्लड प्रेशर हाई था, ज्यादा नहीं खा रहे थे', लापता होने से पहले ऐसी थी गुरुचरण की हालत, दोस्त का खुलासा

Sat, 27 Apr 2024 11:47 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सोढ़ी की भूमिका के लिए जाने जाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह चार दिनों से लापता हैं। कथित तौर पर अभिनेता के पिता ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेता को आखिरी बार दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया था। 22 अप्रैल को अपने पिता का जन्मदिन मनाने के बाद वह मुंबई लौटने के लिए घर से निकले थे। हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह वापस नहीं आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
 गुरुचरण के पिता ने पालम थाने में उनके लापता होने की शिकायत दी है। पिता का कहना है कि वह घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन वह न तो मुंबई पहुंचे और न घर वापस आए हैं। शिकायत पर पालम थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके घर से लेकर आईजीआई एयरपोर्ट तक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुचरण के दोस्त सुश्री सोनी उनके परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुंबई में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, हालांकि, वह ऐसा नहीं कर सके क्योंकि अभिनेता दिल्ली से वापस नहीं आए हैं। उनके दोस्त ने यह भी बताया कि गुरुचरण की तबीयत खराब थी और वह पिछले कुछ दिनों से ठीक से खाना भी नहीं खा रहे थे।

4 of 5
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ''गुरुचरण जी की तबीयत भी पिछले कई दिनों से ठीक नहीं चल रही है, इसलिए मुझे उनकी चिंता है। दिल्ली रवाना होने से पहले उनका ब्लड प्रेशर हाई था और उन्होंने कुछ टेस्ट भी कराए थे। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने ज्यादा खाना भी नहीं खाया था।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पुलिस अभिनेता के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन की भी जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि उनका फोन कहां बंद हुआ है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी यह नहीं पता चला है कि वह कहां से गायब हुए हैं।

Arti Singh Wedding: अनोखे अंदाज में शहनाज ने आरती सिंह को दी शादी की बधाई, स्क्रीनशॉट किया साझा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें