फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ठीक होते ही गुरमीत चौधरी ने किया ऐसा काम, खूब हो रही है तारीफ

Fri, 13 Nov 2020 10:55 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरमीत, देबिना - फोटो : इंस्टाग्राम
कोरोना काल में कई सेलिब्रिटी मसीहा बनकर उभरे हैं। दान देने से लेकर लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था तक कई कलाकारों ने की। हालांकि इस दौरान कई स्टार्स खुद भी कोरोना की चपेट में आ गए। टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी को भी पिछले दिनों संक्रमित हो गए थे। ठीक होने के बाद अब दोनों ने ऐसा काम किया है जिसकी खूब तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
गुरमीत चौधरी और देबिना ने दूसरों की सहायता करने के लिए मुंबई के एक अस्पताल में शुक्रवार को अपना प्लाज्मा दान किया। इस दौरान गुरमीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा कर डॉक्टरों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

3 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
गुरमीत ने बताया कि उन्होंने नायर अस्पताल में अपना प्लाज्मा दान किया है। उन्होंने लिखा, 'मैंने कोविड-19 के मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट किया है। यह डॉ रमेश नायर हॉस्पिटल है। डॉ. गौतम भानुशाली का धन्यवाद, जिनकी वजह से यह सबकुछ संभव हो पाया।'

4 of 5
गुरमीत, देबिना - फोटो : amar ujala
गुरमीत ने देबिना के साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'जरूरत की इस घड़ी में सभी से आगे आने और प्लाज्मा डोनेट करने की अपील कर रहा हूं। अगर आप ठीक हो चुके हैं, तो दूसरों के लिए मदद का हाथ बढ़ाइए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरमीत, देबिना - फोटो : फाइल
30 सितंबर को गुरमीत चौधरी ने अपने और देबीना बनर्जी  के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि वह और देबिना घर पर रहकर ही सभी उपायों का पालन कर रहे हैं। 

यह पांच अभिनेता भी फिल्मों में बन चुके हैं जवाहरलाल नेहरू, अपने किरदार से खूब बटोरी सुर्खियां


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें