Maera Mishra
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस रोल के बारे में बताते हुए मायरा ने कहा, “मैं ‘गुड्डन... तुमसे ना हो पाएगा’ में निया के रोल में एंट्री करूंगी, जो बड़ा उलझा हुआ किरदार है। निया बाहर से भले ही एक परफेक्ट बहू और एक मां नजर आती हो, लेकिन वो उससे काफी अलग है जो लोग उसके बारे में सोचते हैं। मैं पर्दे पर पहली बार ग्रे किरदार निभा रही हूं और मुझे यह बहुत अच्छा लग रहा है। निया के किरदार में बहुत सारे शेड्स हैं जिन्हें निभाना बहुत मजेदार है।” मायरा अरसे बाद शूटिंग के लिए सेट पर वापस आने भी काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं, “सेट पर सवि और कनिका के साथ भी मेरे अच्छे संबंध हैं। असल में मैं तो यह कहूंगी कि इस शो के सभी किरदारों के साथ मेरा एक खास रिश्ता है, खासतौर से पुष्पा मां (अनाहिता जहानबक्श) के साथ। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक निया के रूप में मेरी परफॉर्मेंस को पसंद करेंगे।”