टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का दर्शकों के बीच अलग क्रेज है। स्टार प्लस का यह शो फैमिली ड्रामा से भरपूर है। अब इसमें एक नया ट्विस्ट आने वाला है। हालांकि, दर्शकों को इसे देखकर दुख होगा। मगर, सीरियल की पिक्चर पूरी तरह बदल जाएगी। हाल ही में शो में सम्राट की आकस्मिक मौत दिखाई गई, जिसने पूरे चव्हाण परिवार को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई सम्राट के दुख में डूबा हुआ है। अब एक और हादसा होने वाला है। यह हादसा होगा सई का मिसकैरेज। तीन महीने की गर्भवती सई अपना बच्चा खो बैठेगी।