टेलीविजन जगत के जाने- माने अभिनेता गौरव चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही एक- एक करके अपने माता- पिता को खो दिया था। गौरव पर कुछ ही दिनों के अंतराल में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। लेकिन अब गौरव के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। गौरव चोपड़ा के घर पर खुशियां, किलकारी के रूप में पहुंची हैं।