फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुलसी' तो बनीं ताकतवर मंत्री, टीवी सीरियल्स की बाकी फेवरेट बहुएं क्या कर रही हैं आजकल

Fri, 23 Mar 2018 01:23 PM IST
हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Smriti Irani
स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी आज टीवी के साथ साथ राजनीति में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं। वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय संभाल रही हैं। 23 मार्च, 1976 को दिल्ली में जन्मीं ईरानी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रह चुकीं स्मृति ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया। एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। 

स्मृति ईरानी साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ीं। अगले ही साल, 2004 में उन्हें महाराष्ट्र बीजेपी की युवा ईकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया। मोदी सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी मानव संसाधन और विकास मंत्रालय की जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Nausheen Ali Sardar
नौशीन अली सरदार
टीवी के सुपरहिट सीरियल्स में से एक रहे 'कुसुम' में लीड रोल निभाकर घर घर में पहचान बना चुकीं नौशीन अली सरदार आज टीवी से गायब हैं। दो साल पहले वह सीरियल 'गंगा' में नजर आई थीं। हालांकि, इसमें उनका रोल काफी छोटा था। जिस एकता कपूर ने उन्हें लॉन्च किया उन्होंने ही अपनी इस एक्ट्रेस को दूसरे प्रोजेक्ट में काम नहीं दिया। माना जा रहा है कि एकता कपूर से उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे। 'कुसुम' के बाद नौशीन एक्टर राहिल आजम संग अपने अफेयर को लेकर चर्चा में आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sakshi Tanwar
साक्षी तंवर
टीवी सीरियल 'कहानी घर घर की' में 'पार्वती' की रोल करने वाली साक्षी तंवर की इमेज संस्कारी बहू वाली बन चुकी थी। मगर एकता कपूर के दूसरे सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से उन्होंने अपनी नई छवि बनाई। साक्षी तंवर ने फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' और 'दंगल' में भी काम किया है। टीवी और फिल्मों में एक्टिंग के बाद वह वेब सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत' में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह एपिक चैनल की कुकरी शो 'त्योहार की थाली' में नजर आ रही हैं।

4 of 5
prachi desai
प्राची देसाई
अपने पहले सीरियल में ही प्राची देसाई ने 'बानी' का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था। सीरियल 'कसम से' ने उन्हें भी देश की फेवरेट बहूरानियों की लिस्ट में जगह दिला दी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और 'रॉक ऑन', 'रॉक ऑन 2', 'लाइफ पार्टनर', 'वन्स एपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'अजहर' में दमदार अभिनय किया। प्राची अब अपने फिल्मी करियर पर ही फोकस करना चाहती हैं। जल्द वह फिल्म 'कोशा' में दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
awe
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी इन दिनों 'मैटर्निटी लीव' पर हैं। आखिरी बार वह टीवी सीरियल 'बेगूसराय' में नजर आई थीं। शो में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना की गई। उन्होंने टीवी सीरियल 'कलीरें' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में उन्होंने लीड रोल निभाया और 'प्रेरणा' के नाम से घर-घर में मशहूर हो गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें