फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में ऐसी दिखती थीं यह ताकतवर केंद्रीय मंत्री, तस्वीरें देख लीजिए यकीनन पहचान नहीं पाएंगे

Fri, 23 Mar 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
smriti irani unseen pictures
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। स्मृति ईरानी 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं। अपने करियर की शुरुआत स्मृति ने मॉडलिंग से की थी। वह मिस इंडिया 1998 की फाइनलिस्ट रह चुकीं हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
smriti irani unseen pictures
स्मृति ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया। मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' के गाने 'बोलियां' में भी उन्होंने परफॉर्म किया है। इसके बाद टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'' के लिए जब से उन्हें अलग पहचान मिली। आज भी कई लोग उन्हें शो में उनके किरदार तुलसी के नाम से ही जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
smriti irani
टेलीविजन की दुनिया में लोकप्रिय बहू बनकर स्मृति ने अपनी खास जगह बनाई। स्मृति ईरानी का राजनैतिक करियर 2003 में शुरू हुआ। मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाली स्मृति ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह देश की राजनीति में इतना घुलमिल जाएंगी।  

 

4 of 7
smriti irani unseen pictures
टेलीविजन की दुनिया से राजनीति तक का सफर तय करने के लिए स्मृति ईरानी को ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। यह बात वह खुद कहती हैं कि टीवी ने उन्हें ऐसी पहचान दी जिससे उन्हें राजनीति में ऐंट्री पाने का मौका मिला। वह कहती हैं इसके लिए वह हमेशा टीवी की आभारी रहेंगी।
विज्ञापन

5 of 7
smriti irani rare pictures
सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय संभाल रही स्मृति ईरानी मोदी सरकार की लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह बचपन से ही आरएसएस की सदस्य रही हैं। स्मृति के दादा संघ के कार्यकर्ता थे और उनकी मां उस समय जन संघ (अब भारतीय जनता पार्टी) की सदस्य थीं।
विज्ञापन

6 of 7
smriti irani rare pictures
एकता कपूर के बारे में स्मृति ईरानी बताती है कि एकता ने उन्हें हमेशा बहुत सपोर्ट किया है। जब कभी वह और लड़कियों के साथ ऑडिशन देने जाती थी तो उन्हें कहा जाता था कि वह टीवी के लिए फिट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि टीम के रिजेक्ट करने के बावजूद एकता ने उन्हें शो के लिए सेलेक्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
smriti irani rare pictures
स्मृति ईरानी ने साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। ज्वाइन करने के एक साल बाद ही उन्हें महाराष्ट्र की यूथ विंग का वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया। स्मृति ईरानी मोदी सरकार में मानव संसाधन और विकास मंत्री रह चुकी हैं और फिलहाल वह सूचना और प्रसारण मंत्रालय संभाल रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें