फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में एक्टर करण की मुश्किलें बढ़ीं, पीड़िता के चार हमलावर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा

Sat, 01 Jun 2019 01:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करण ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय की मुसीबतें जारी हैं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। दरअसल करण के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवाने के बाद पीड़ित महिला पर दो बाइक सवारों ने हमला कर दिया था। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में की तो पुलिस ने फुर्ति दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
karan oberoi
दरअसल ‘स्पॉटबॉय ई’ की खबर के मुताबिक 25 मई को पीड़िता लोखंडवाला रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। लेकिन उस ही वक्त दो बाइक सवार वहां पहुंचे और उनके हाथ पर चाकू से वार किया। इसके तुरंत बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़िता फौरन ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन

3 of 6
karan oberoi - फोटो : social media
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला करने के तुरंत बाद पहले पानी फेंका और फिर एक पर्ची फेंकी, जिसपर लिखा था कि केस वापस ले लो। वहीं ऐसा नहीं करने पर अगली बार केमिकल फेंकने की धमकी भी दी।

4 of 6
करन ओबरॉय
दरअसल हाल ही में एक महिला ने करण ओबेरॉय पर शादी का झांसा देकर रेप करने और फिर वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद करण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
करन ओबरॉय
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बाइक का नंबर ट्रेस करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करन ओबरॉय
मामले में गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस का कहना है कि पीड़िता पर हमले का करण ओबेरॉय से कोई लेना-देना नहीं है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उम्मीद जता रही है कि इस मामले में अभी कुछ और लोग भी गिरफ्तार हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें