फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तारक मेहता..की दयाबेन ने शेयर की लग्जरी कार की तस्वीर, कैप्शन लिखा-'मेरी कार ऑडी'

Sat, 01 Jun 2019 12:38 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टेलीविजन शो - फोटो : सोशल मीडिया
घर-घर में मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार कर चुकीं दिशा वकानी ने एक लग्जरी कार खरीदी है। उन्होंने अपनी नई कार ऑडी की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इस कार की मुंबई में ऑनरोड कीमत 66 लाख से 96 लाख रुपए तक हो सकती है। इस तस्वीर के साथ 'दया भाभी' ने कैप्शन तो शेयर किया है लेकिन यह नहीं बताया कि उन्होंने कौन-सा मॉडल खरीदा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Disha Vakani
दिशा ने अपनी ऑडी कार की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'मेरी कार ऑडी।' टीवी अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करती आई हैं। वहीं, साल 2017 में वह मैटरनिटी लीव पर गई थी उसके बाद से उन्होंने अभी तक शो में वापसी नहीं की है। दिशा ने नवंबर 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था। बार-बार खबर आ रही थी कि वह अब शो का हिस्सा होंगी लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 
विज्ञापन

3 of 4
Disha Vakani
उनकी 18 मई को शो में वापस आने की अटकले लगाई जा रही थीं लेकिन यह महज अफवाह साबित हुई। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री ने जब सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन होस्ट किया तो ज्यादातर फैन्स ने भी उनसे शो में वापसी को लेकर ही सवाल दागे। वहीं,  शो से जुड़े सवालों से दिशा ने नाराजगी जाहिर की और जवाब में लिखा, 'कृपया मुझे कुछ स्पेस दीजिए।'
विज्ञापन

4 of 4
Disha Vakani
दिशा के इस जवाब के बाद से वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गईं। एक यूजर ने लिखा था, 'आप में इतना घमंड भी होगा , ऐसा पता नहीं था, आपके फैन्स पूछ रहे हैं कि आप शो पर कब लौटेंगी, इतने में तो आप ही उखड़ गईं।' बता दें कि दिशा के पति भी शो के निर्माता से उनके लौटने की बात कह चुके हैं लेकिन अभी तक कोई बात नहीं बन पा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें