मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' इस साल का अंत धमाकेदार तरीके से करने जा रहा है। दरअसल, 2022 के आखिरी दिन इस शो में कॉमेडी के कई दिग्गज नजर आने वाले हैं, जिन्होंने लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो के ताजा एपिसोड में कपिल के साथ जाकिर खान, अनुभव बस्सी, कुशा कपिला और अभिषेक उपमन्यु बतौर गेस्ट दिखेंगे। इस दौरान वह अपने करियर पर भी बात करते नजर आएंगे। शो में जाकिर ने अपने करियर से जुड़ी कई ऐसी बातें बताईं जो बहुत कम लोगों को ही पता होंगी।
Hrithik Roshan: 'कोई मिल गया' को लेकर रेहान-रिदान ने बदल दिया पापा ऋतिक का नजरिया, एक्टर ने खुद किया खुलासा