'अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल' की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। तुनिशा के कथित सुसाइड के बाद आरोपी अभिनेता शीजान खान को रिमांड पर भेजा गया था। रिमांड खत्म होने के बाद शीजान को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अभिनेता को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि शीजान खान के वकीलों की ओर से उनके मुवक्किल की सुरक्षा आदि को लेकर भी कई मांगें करते हुए अर्जी दाखिल की गई है।