फैजल खान
- फोटो : Instagram
जमीन से जुड़े हैं फैजल
फैजल के पास दो लग्जरी कार और एक बाइक भी है, लेकिन आज भी वह अपने पिता के ऑटो में ही कहीं आना जाना पसंद करते हैं। फैजल के पिता मुंबई के एक ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हैं, लेकिन वह भी आज अपने बेटे के लिए ऑटो चलाना पसंद करते हैं। फैजल को उनके पिता ने ऑटो चला कर ही पाला है, लेकिन फैजल ने अपने अभिनय और डांस के दम पर अपने परिवार की किस्मत बदल दी। फैजल खान ने अब तक 'डांस के सुपरकिड्स', 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज', 'डांस का टशन', 'झलक दिखला जा सीजन 7 और 8', 'सीआईडी', 'डांस चैंपियन', 'चंद्रगुप्त मौर्य', 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए 9' और 'महाराणा प्रताप' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। फैजल ने मराठी फिल्म 'प्रेम कहानी' में भी काम किया। इसके साथ ही उन्होंने वेब सीरीज 'मोदी ऑफ कॉमन मैन' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन का किरदार निभाया था।