फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता ने छोटे पर्दे से खोला इन सितारों की किस्मत का ताला, घर-घर बनी पैठ ने पहुंचाया सिल्वर स्क्रीन तक

Sat, 20 Mar 2021 03:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
स्मृति ईरानी, अनीता हसनंदानी, रोनित रॉय, एकता कपूर - फोटो : Instagram
टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वालीं मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एकता ने छोटे पर्दे पर एक से बढ़कर एक हिट शो बनाए और सीरियल की परिभाषा बदल कर रख दी। उनके बनाए गए सीरियल में काम करने वाले कई सितारे आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। एकता कपूर के सीरियल में काम करने वाले ये सितारे आज फिल्मों, टीवी और राजनीति में भी खूब नाम कमा रहे हैं। वैसे तो इन सितारों की लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे चुनिंदा सितारों के बारे में जिन्हें एकता कपूर ने बना दिया आम से खास।
विज्ञापन

2 of 8
दर्शन जरीवाला - फोटो : Instagram
दर्शन जरीवाला

दर्शन जरीवाला एकता कपूर के शो 'कितने कूल हैं हम' में अहम किरदार निभाते नजर आए थे। ये एक कॉमेडी शो था जिसका प्रोडक्शन बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया था। एकता कपूर ने इस शो में दर्शन जरीवाला को कास्ट किया था जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया था। इस शो में काम करने के बाद दर्शन जरीवाला कई हिट शो और फिल्मों का हिस्सा बने थे।
विज्ञापन

3 of 8
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रोनित रॉय

फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर आए रोनित रॉय को कड़े संघर्षों के बाद भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्हें एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में काम करने का मौका मिला। इस शो में रोनित ने मिस्टर बजाज का किरदार निभाया। इस किरदार से रोनित इतने मशहूर हो गए कि उन्हें घर घर में पहचाना जाने लगा। इसके बाद रोनित को बॉलीवुड की बड़ी बड़ी फिल्मों में काम करने का मौका मिला जिसमें 2 स्टेट्स, उड़ान, काबिल जैसी फिल्में शामिल हैं।

4 of 8
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी

अनीता टीवी का पुराना चेहरा है उन्हें टीवी सीरियल 'काव्यांजलि' से डेब्यू करते देखा गया था। अनीता ने टीवी में एक से बढ़कर एक हिट शो किया है। एकता कपूर के कई शो में अनीता ने काम किया है। इसके अलावा उन्हें कोई 'आप सा', 'कृष्णा कॉटेज' जैसी फिल्मों में देखा गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
राजीव खंडेलवाल
राजीव खंडेलवाल

एकता की हिट लिस्ट में एक्टर राजीव खंडेलवाल का भी नाम आता है। उन्हें टीवी सीरियल 'कहीं तो होगा' में पहली बार देखा गया था और यहीं से लोगों ने उन्हें पहचानना शूरू कर दिया था। इसके बाद उन्हें फिल्मों में भी काम मिलना शुरू हो गया। उन्हें फिल्म 'आमिर', 'फीवर' और 'टेबल नंबर 21' में देखा गया। 
विज्ञापन

6 of 8
smriti irani - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आदर्श बहू तुलसी वीरानी का किरदार निभाया था। इस रोल में स्मृति ईरानी को इतना पसंद किया गया कि उनकी गिनती पसंदीदा बहुओं के रूप में होने लगी। आज स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री बन चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साक्षी तंवर

साक्षी ने अपने करियर की शुरूआत 1998 में टीवी शो  'अलबेला सुर मेला'  से की थी। हालांकि इस शो को असफलता मिली थी। इसके बाद उन्हें एकता कपूर ने अपने शो 'कहानी घर घर की' में कास्ट किया गया। इस शो में पार्वती का किरदार निभाकर उन्होंने घर घर में पहचान बना ली। साक्षी को फिल्म दंगल में आमिर की पत्नी का किरदार निभाने का मौका मिला था।
विज्ञापन

8 of 8
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत- अंकिता लोखंडे

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भी उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक एकता कपूर ने ही दिया था। शो 'पवित्र रिश्ता' में मानव का किरदार निभाकर सुशांत बहुत मशहूर हुए थे। इस शो के हिट होने के बाद सुशांत ने बॉलीवुड में कदम रखा था और कई हिट फिल्मों में काम किया था। वहीं अंकिता लोखंडे का करियर भी सफल बनाने में एकता कपूर का ही हाथ है। अंकिता कंगना रणौत संग फिल्म मर्णिकर्णिनिका में अहम किरदार में नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें