फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर ने इन 7 आम कलाकारों को गली से उठाकर बनाया स्टार, चमक गई सबकी किस्मत

Thu, 06 Jun 2019 05:32 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
टेलीविजन - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी दुनिया की 'क्वीन' एकता कपूर घर-घर में पहचान रखने वाला नाम है। एकता को आम कलाकार को स्टार बनाने का श्रेय जाता है। टीवी से लेकर वेब सीरिज तक एकता का ही राज चलता है। अगर एकता को स्टार मेकर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। एकता ही वह प्रोड्यूसर हैं जो छोटे परदे से बड़ी मोटी कमाई करती हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 7 कलाकारों की जिन्हें एकता ने स्टार बनाया। बता दें कि कल 7 जून को एकता कपूर अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। 
विज्ञापन

2 of 8
sushant singh rajput - फोटो : social media
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की। टीवी पर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत को पहला ब्रेक एकता ने ही दिया था। इस सीरियल से वह देखते ही देखते लड़कियों के स्टार बन चुके थे। इसी के चलते उन्हें बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला और उन्होंने एम एस धोनी, काय पो छे और पीके जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन

3 of 8
Vidya Balan - फोटो : twitter
विद्या बालन टीवी का पुराना चेहरा है। उन्हें टीवी शो 'हम पांच' में देखा गया था। बता दें कि 'हम पांच' को लाने वाली एकता कपूर ही हैं। इसके बाद तो विद्या की किस्मत चमकी और उन्हें फिल्म 'परिणीता' में जबरदस्त किरदार मिला। फिल्म 'डर्टी पिक्चर' से उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली।

4 of 8
Ronit Roy - फोटो : file photo
रोनित रॉय फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद एकता के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में नजर आए। इस सीरियल ने उन्हें 'मिस्टर बजाज' नाम की पहचान दी जो आज भी घर-घर में मशहूर है। इसके बाद रोनित बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आए।
विज्ञापन

5 of 8
prachi desai
एकता कपूर ने बॉलीवुड को खूबसूरत एक्ट्रेस प्राची देसाई भी दी। बता दें कि एकता के सीरियल 'कसम से'  से अपना टीवी डेब्यू करने वाली प्राची ने हिट होने के बाद सीधे बॉलीवुड में एंट्री ली। उन्हें फिल्म 'रॉक ऑन', 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई' और 'बोल बच्चन' में देखा गया।
विज्ञापन

6 of 8
rajeev khandelwal
एकता की हिट लिस्ट में एक्टर राजीव खंडेलवाल का भी नाम आता है। उन्हें टीवी सीरियल 'कहीं तो होगा' में पहली बार देखा गया था और यहीं से लोगों ने उन्हें पहचानना शूरू कर दिया था। इसके बाद उन्हें फिल्मों में भी काम मिलना शुरू हो गया। उन्हें फिल्म 'आमिर', 'फीवर' और 'टेबल नंबर 21' में देखा गया। 
विज्ञापन

7 of 8
Mouni Roy - फोटो : twitter
एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल 'नागिन' से तो बच्चा-बच्चा वाकिफ है। इस शो से मोनी रॉय को नई पहचान मिली थी। बता दें कि मोनी की भी किस्मत चमक गई है और उन्हें सलमान के साथ बॉलीवुड फिल्म 'रेस 3' और अक्षय कुमार की गोल्ड में देखा जाएगा। 
विज्ञापन

8 of 8
anita hasnandani
आखिर में बात करेंगे एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की। अनीता टीवी का पुराना चेहरा है उन्हें टीवी सीरियल 'काव्यांजलि' से डेब्यू करते देखा गया था। अनीता आज छोटे और बड़े दोनों ही परदों पर काम करती हैं। उन्हें कोई 'आप सा', 'कृष्णा कॉटेज' जैसी फिल्मों में देखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें