फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Serials: एकता कपूर के आइकॉनिक टीवी सीरियल्स, जिनसे घर-घर मशहूर हुए इनके किरदार

Thu, 10 Jul 2025 09:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ekta Kapoor Famous TV Serials: भारतीय टेलीविजन की दुनिया में एकता कपूर का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी, बालाजी टेलीफिल्म्स ने कई ऐसे सीरियल्स दिए, जिन्होंने घर-घर में अपनी जगह बनाई। 
विज्ञापन
1 of 8
एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल्स - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर के ये सभी सीरियल्स न केवल मनोरंजन का जरिया बने, बल्कि इन्होंने भारतीय टेलीविजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज भी इन शोज के किरदार और कहानियां दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। एकता कपूर के इन सीरियल्स ने न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री को बदला, बल्कि भारतीय परिवारों की भावनाओं को भी स्क्रीन पर उतारा।
विज्ञापन

2 of 8
क्योंकि सास भी कभी बहू थी - फोटो : सोशल मीडिया
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'
एकता कपूर का सबसे चर्चित टीवी सीरियल "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" है। यह एक ऐसा सीरियल था, जिसने भारतीय दर्शकों के दिलों पर राज किया। इस शो ने सास-बहू के रिश्तों को नए ढंग से पेश किया। इसी शो की वजह से घर-घर में तुलसी और मीहिर मशहूर हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 3 जुलाई 2000 से 6 नवंबर 2008 तक स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था। यह शो एक आदर्श बहू (स्मृति ईरानी) के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक पंडित की बेटी है, जिसकी शादी बिजनेस टाइकून गोवर्धन विरानी के पोते मिहिर से होती है। वहीं अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' 25 वर्षों के बाद एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
कसौटी जिंदगी की - फोटो : IMDb
'कसौटी जिंदगी की'
एकता का एक और प्रसिद्ध सीरियल, जिसका नाम 'कसौटी जिंदगी की' है। इस सीरियल में प्रेरणा और अनुराग की प्रेम कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा। 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरण का किरदार श्वेता तिवारी ने निभाया। इस शो में श्वेता तिवारी के अलावा सीजेन खान (बाद में हितेन तेजवानी द्वारा निभाया गया किरदार), रोनित रॉय और उर्वशी ढोलकिया ने अभिनय किया। कथित तौर पर यह शो 29 अक्टूबर 2001 से 28 फरवरी 2008 तक प्रसारित हुआ था। इस शौ के जरिए श्वेता हर घर में प्रेरणा के नाम से मशहूर हो गईं। 

4 of 8
कहानी घर-घर की - फोटो : सोशल मीडिया
'कहानी घर घर की'
"कहानी घर घर की" ने पार्वती और ओम अग्रवाल के परिवार की कहानी के जरिए भारतीय संस्कृति को दर्शाया। 'कहानी घर घर की', 16 अक्टूबर 2000 से 9 अक्टूबर 2008 तक स्टारप्लस पर प्रसारित हुआ। यह धारावाहिक एकता कपूर द्वारा रचित और उनकी प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया। इसमें साक्षी तंवर और किरण करमरकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस टीवी सीरियल से साक्षी को भी काफी प्रसिद्धि हासिल हुई।
विज्ञापन

5 of 8
पवित्र रिश्ता - फोटो : यूट्यब
'पवित्र रिश्ता'
'पवित्र रिश्ता' में अर्चना और मानव की सादगी भरी प्रेम कहानी ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ। पवित्र रिश्ता, 1 जून 2009 से 25 अक्टूबर 2014 तक जी टीवी पर प्रसारित हुआ। इस सीरियल में अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत, हितेन तेजवानी, आशा नेगी, शक्ति अरोड़ा, ऋत्विक धनजानी और करण वीर मेहरा ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। कथित तौर पर यह जी टीवी की तीसरी सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय टेलीविजन सीरियल्स में से एक है।
विज्ञापन

6 of 8
'बड़े अच्छे लगते हैं - फोटो : इंस्टाग्राम: @sonytvofficial
'बड़े अच्छे लगते हैं'
'बड़े अच्छे लगते हैं' ने प्रिया और राम कपूर की अनोखी प्रेम कहानी से मध्यमवर्गीय परिवारों की जिंदगी को छुआ। यह टीवी सीरियल 30 मई 2011 से लेकर 10 जुलाई 2014 तक चला। इस सीरियल में साक्षी तंवर और राम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। इस सीरियल का गाना (बड़े अच्छे लगते हैं), जो कि इसके नाम पर ही है, वह भी काफी प्रसिद्ध हुआ।
 
विज्ञापन

7 of 8
नागिन - फोटो : अमर उजाला
'नागिन'
एकता ने फंतासी और थ्रिलर की दुनिया में भी कदम रखा। 'नागिन' टीवी सीरियल ने अपनी रहस्यमयी कहानी और शानदार किरदारों के साथ टीवी की दुनिया में तहलका मचाया। इस सीरियल से कई नए चेहरों को नागिन के रूप में पेश किया, जो रातों-रात दर्शकों के बीच मशहूर हो गईं। इस लिस्ट में तेजस्वी प्रकाश से लेकर मौनी रॉय तक के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सीरियल 'कुमकुम भाग्य' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'कुमकुम भाग्य'
टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' ने अभि और प्रज्ञा की रोमांटिक और ड्रामे से भरी कहानी से दर्शकों को दीवाना बनाया। इस सीरियल में मुख्य भूमिका में शब्बीर अहलूवालिया और सृति झा ने मुख्य भुमिका निभाई। इस धारावाहिक का निर्देशन मुजम्मिल देसाई और शरद यादव ने किया है।

यह भी पढ़ें:  Raveena Tandon: 'दूल्हे राजा' की रिलीज को पूरे हुए 27 साल, रवीना टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें; लिखा इमोशनल नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें