जल्द ही सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ वापसी करने वाला है। 25 साल पहले इस सीरियल के जरिए तुलसी और मिहिर की जोड़ी दर्शकों के बीच मशहूर हुई। इस जोड़ी के अलावा भी कई टीवी सीरियल हैं, जिनके लीड कैरेक्टर्स और जोड़ियां काफी पसंद की गईं। जानिए, टीवी सीरियल्स की ऐसी ही कुछ चर्चित जोड़ियों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
टीवी की सबसे चर्चित जोड़ियां
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तुलसी और मिहिर विरानी की जोड़ी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की सबसे चर्चित जोड़ी थी। एक बार फिर से तुलसी और मिहिर की जोड़ी वापस टीवी पर नजर आएगी। जल्द ही ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीजन टीवी पर टेलीकास्ट होगा। फिर से तुलसी और मिहिर के रोल में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय नजर आएंगे। मगर टीवी पर यही जोड़ी सबसे मशहूर नहीं है। इनके अलावा भी कई जोड़ियां हैं, जो अपने समय में खूब सराही गई। जानिए, ऐसी ही टीवी की चर्चित जोड़ियों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने निभाए करण और नंदिनी के किरदार
- फोटो : ट्विटर
करण विरानी और नंदिनी ठक्कर
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी(2000)’ में ही करण विरानी और नंदिनी की जोड़ी को भी दर्शकों ने मिहिर और तुलसी जैसा ही प्यार दिया। करण और नंदिनी के किरदार हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने निभाए थे। हितेन और गौरी प्रधान असल जिंदगी में भी पति-पत्नी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में राम कपूर और साक्षी तंवर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @sonytvofficial
राम और प्रिया
सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के पहले सीजन में राम और प्रिया की जोड़ी दर्शकों को काफी अच्छी लगी। इन किरदारों को राम कपूर और साक्षी तंवर ने निभाया था। साल 2011 में यह सीजन टेलीकास्ट हुआ। एकता कपूर प्रोड्यूस इस सीरियल का हाल ही में एक नया सीजन भी टेलीकास्ट हुआ, जिसमें शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
4 of 6
'कसौटी जिंदगी की' सीरियल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
प्रेरणा और अनुराग
साल 2001 में सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में श्वेता तिवारी ने प्रेरणा का रोल निभाया था और सीजेन खान ने अनुराग बसु का रोल किया था। वहीं मिस्टर बजाज के रोल में रोनित रॉय नजर आए। सीरियल की कहानी प्रेरणा और अनुराग की थी। अचानक सीरियल में मिस्टर बजाज की एंट्री होती है। अनुराग और प्रेरणा जुदा हो जाते हैं, आखिरी में ये दोनों मिलते हैं। यह सीरियल लगभग आठ साल तक टेलीकास्ट हुआ था।
विज्ञापन
5 of 6
सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मानव और अर्चना
साल 2009 में टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ टेलीकास्ट हुआ। इसमें अर्चना और मानव के रोल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत नजर आए। यह जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आई। अंकिता लोखंडे को आज भी अर्चना के नाम से ही फैंस पुकारते हैं।
सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इशिता और रमन भल्ला
साल 2013 में सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता और रमन भल्ला के रोल में करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी नजर आए। इस जोड़ी को भी दर्शकों का प्यार मिला। इशिता एक साउथ इंडियन लड़की के रोल में थीं, वहीं रमन एक पंजाबी लड़के के रोल में थे। यह एक मैच्योर लव स्टोरी वाला सीरियल था।