फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मुबारकः इंडियन आइडल 12 के सेट पर दानिश मोहम्मद ने मैट बिछाकर की दुआ, शो पर ही मनाई ईद

Fri, 14 May 2021 08:56 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दानिश मोहम्मद - फोटो : सोशल मीडिया
13 तारीख को चांद दिखने के बाद से 14 मई को देशभर में धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते सभी अपने घरों में रहकर ही इस बार त्यौहार मना रहे हैं। हालांकि टीवी पर आपको ईद के त्यौहार का पूरा जश्न देखने को मिलेगा। टीआरपी के मामले में सबसे आगे चल रहे रियलिटी शो इंडियन आइडल में भी ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। आने वाले एपिसोड में इंडियन आइडल 12 के सेट पर सभी ईद के जश्न में डूबे नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
दानिश मोहम्मद - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शो के कंटेस्टेंट दानिश मोहम्मद ने सेट पर ही मैट बिछाकर दुआ की। इस दौरान उन्होंने मंच पर हाथ से सिला हुआ कुर्ता पहना था जो उनके माता पिता ने भेजा था। उनके साथ वीडियो कॉल पर उनके माता पिता भी इस जश्न में शामिल हुए। वहीं तीनों जज से लेकर बाकी कंटेस्टेंट भी ईद की खुशियां मनाते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : twitter: @SonyTV
शो के इस वीकेंड एपिसोड में दिग्गज गायक सुखविंदर सिंह खास मेहमान बनकर नजर आएंगे। इस शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं। वहीं जज के रूप में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और अनु मलिक शो में मौजूद हैं। इस खास एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट खास मेहमान सुखविंदर सिंह के सामने परफॉर्म करते नजर आएंगे।



 

4 of 5
सुखविंदर - फोटो : सोशल मीडिया
इस एपिसोड के दौरान दानिश मोहम्मद 'दावत ए इश्क' और इस 'शान ए करम' जैसे गानों पर जबरदस्त परफॉरमेंस देते नजर आएंगे। इसकी कुछ झलकियां भी सामने आ चुकी हैं और फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया - फोटो : Instagram
बता दें कि जश्न के इस माहौल में तीनों जज ने दानिश मोहम्मद को ईदी भी दी। इसके बाद सेट पर दानिश ने अपनी भावना जाहिर करते हुए कहा कि, 'इस साल की ईद मेरे लिए सबसे ज्यादा यादगार है क्योंकि मैं इस शो और इतने प्यारे परिवार का हिस्सा हूं। मुझे बहुत ही अच्छे लोग मिले'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें