फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सीरियल के सेट पर हादसा, कुत्ते के काटने से एक्ट्रेस का चेहरा खराब

Tue, 17 Apr 2018 02:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Reena Aggarwal - फोटो : Instagram
टीवी के मशहूर सीरियल 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में प्रेमा का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस रीना अग्रवाल दुर्घटना की शिकार हो गई हैं। सीरियल की शूटिंग के दौरान कुत्ते ने उन पर हमला किया जिससे उनका चेहरा खराब हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
Reena Aggarwal
कुत्ते ने एक्ट्रेस की दाहिनी आंख के नीचे हमला किया था। एक्ट्रेस को गंभीर जख्म हुए हैं जिसकी वजह से वह काफी तकलीफ में हैं। घटना के बाद उन्होंने शूटिंग से ब्रेक ले लिया है। उनका घाव ठीक होने में कम से कम एक महीना लग जाएगा।  
विज्ञापन

3 of 5
Reena Aggarwal
खबर है कि एक्ट्रेस सीरियल के एक ट्रैक की शूटिंग कर रही थीं, जब उनके साथ यह हादसा हुआ। कहानी के मुताबिक प्रेमा को सड़क किनारे एक कुत्ता नजर आता है और वह उसे उठाकर घर ले आती है। इसी सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस चख्मी हुई। 

4 of 5
Reena Aggarwal
रीमा अग्रवाल ने कहा, 'मुझे खुद नहीं पता कि उसे (कुत्ते को) अचानक क्या हो गया कि उसने मेरे चेहरे पर अटैक कर डाला। मैं फौरन कोकिला हॉस्पिटल गई जहां डॉक्टरों ने टांके लगाएय। मुझे पांच इंजेक्शन लग चुके हैं।' एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले चार दिनों से वह शूटिंग नहीं कर पा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PRACHI TEHLAN
इससे पहले टीवी शो 'इक्यावन' के सेट पर भी ऐसी ही घटना घटी जब शूटिंग के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस को कुत्ते ने काट लिया। एक्ट्रेस सुशील यानी प्राची को एक सीन के दौरान कुत्ते ने काट लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को दो जर्मन शेफर्ड कुत्तों के साथ एक सीन करना था, इसी दौरान उनमें से एक कुत्ता प्राची पर झपट पड़ा।घटना के बारे में बताते हुए प्राची कहती हैं कि, 'उसने मेरी जांघों के निचले हिस्से में पूरी ताकत से काटा। हाथों में जो एक डंडा था उस पर भी झपटा मारा और दांत गड़ाने लगा। सीन में मुझे ऐसे एक्ट करना था कि मैं कुत्तों से नहीं डरती क्योंकि मेरा किरदार निडर लड़की का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें