PRACHI TEHLAN
इससे पहले टीवी शो 'इक्यावन' के सेट पर भी ऐसी ही घटना घटी जब शूटिंग के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस को कुत्ते ने काट लिया। एक्ट्रेस सुशील यानी प्राची को एक सीन के दौरान कुत्ते ने काट लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को दो जर्मन शेफर्ड कुत्तों के साथ एक सीन करना था, इसी दौरान उनमें से एक कुत्ता प्राची पर झपट पड़ा।घटना के बारे में बताते हुए प्राची कहती हैं कि, 'उसने मेरी जांघों के निचले हिस्से में पूरी ताकत से काटा। हाथों में जो एक डंडा था उस पर भी झपटा मारा और दांत गड़ाने लगा। सीन में मुझे ऐसे एक्ट करना था कि मैं कुत्तों से नहीं डरती क्योंकि मेरा किरदार निडर लड़की का है।