फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 की उम्र में दिव्यांका बनीं 'दादी', नए लुक में पहचानना होगा मुश्किल

Sat, 14 Jul 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Divyanka Tripathi
टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो 'ये हैं मोहब्बतें' में जल्द ही बड़ा बदलाव आने वाला है। शो में बेटी, पत्नी और बहू का किरदार निभाने के बाद अब दिव्यांका त्रिपाठी दादी का रोल निभाएंगी। दिव्यांका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की थी जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके लुक में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
Divyanka Tripathi
आने वाले वक्त में सीरियल में एक नए किरदार की एंट्री होगी जो कि भल्ला परिवार में दोबारा ढेर सारी खुखियां लेकर आएगा। यह कोई और नहीं बल्कि रोशनी और आदित्य का बच्चा होगा जिसका पूरा परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ऐसे में पूरे भल्ला परिवार जश्न के माहौल में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 4
दिव्यांका त्रिपाठी
इस नए पड़ाव के साथ ही दिव्यांका सीरियल में नई जिंदगी की ओर कदम रखेंगी। बीते काफी समय से रमन और इशिता के बीच काफी दूरियां थी लेकिन बच्चे की वजह से यह दोनों फिर से एक घर में रह रहे हैं। इस शो के नए प्रोमो भी आ गए हैं जिसमें रमन और इशिता बच्चे का ख्याल एक साथ रख रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
Divyanka Tripathi
आपको बता दें, इस वक्त दिव्यांका विवेक दहिया के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। विवेक और दिव्यांका की 8 जुलाई को शादी की दूसरी सालगिरह थी जिस वजह से दोनों अपने बिजी शिड्यूल से समय निकालकर वहां गए। दिव्यांका त्रिपाठी एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में लीड एक्ट्रेस में नजर आ रही हैैं तो वहीं विवेक 'कयामत की रात' में बतौर लीड एक्टर नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें