मनोरंजन जगत बाहर से देखने में जितना खूबसूरत और शानदार लगता है, उतना है नहीं। बतौर अभिनेत्री या अभिनेता अपना करियर बनाने के लिए आए कलाकारों को एक अच्छा खासा संघर्ष करना पड़ता है। बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी कई ऐसे मशहूर सितारे हैं, जिन्हें टेलीविजन पर अपना नाम बनाने के लिए एक कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। न्यू कमर से लेकर घर-घर में लोकप्रिय होने और लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह कायम करने का ये सफर कई सितारों के लिए बहुत ही मुश्किल रहा है।
छोटे शहरों से आए सितारों ने बनाई बड़ी पहचान
टेलीविजन जगत में तो कई कलाकार ऐसे हैं जो छोटे शहरों से ताल्लुक रखते हैं और जिनका मनोरंजन जगत में कोई गॉड फादर नहीं है। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आज टेलीविजन जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है और आज वो इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने छोटे शहरों से आकर टेलीविजन जगत में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। देखते हैं लिस्ट।