फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK11: दिव्यांका त्रिपाठी से पहले टीवी की इन बहुओं ने दिखाया खतरनाक स्टंट्स, हैरान हुए थे फैंस

Tue, 27 Jul 2021 01:55 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अनीता हसनंदानी, दिव्यांका त्रिपाठी, रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
टीवी पर कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं  जिन्होंने लंबे समय तक एक ही किरदार को जिया है। दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर, श्वेता तिवारी, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो घर-घर एक आदर्श बहू के रूप में बहुत लोकप्रिय हुईं। इनके लिए ये एक किरदार था लेकिन लोगों के मन में इनकी यही छवि बस गई और अक्सर लोग सोचते हैं कि सीरियल की जिंदगी की तरह ही असल जिंदगी में भी ये सितारे ऐसे ही हैं। इसलिए अक्सर ऐसा होता है कि जब सितारे कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं दर्शक उनको नए रूप में जल्दी स्वीकार नहीं करते।

रिएलिटी शो से बदली छवि 

इनमें से कई अभीनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होने एक रिएलिटी शो में हिस्सा लेकर दर्शकों के मन में अपनी छवि को पूरी तरह बदल दिया। खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे शोज से इन अभिनेत्रियों ने लोगों को ये बता दिया कि वो कलाकार हैं और वो आदर्श बहू बनना हो या फिर खतरों से खेलना हो किसी भी काम में पीछे नहीं हैं। इस सीजन में भी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में आदर्श बहू की भूमिका निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी जबरदस्त धमाल मचा रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि दिव्यांका ऐसी अकेली अभिनेत्री नहीं हैं जो खतरों से खेल रही हैं। उनसे पहले भी कई ऐसी बहुए हैं जिन्होने खतरनाक स्टंट से हर किसी को हैरान कर दिया। तो चलिए चेक करते हैं कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल।
विज्ञापन

2 of 8
अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram
अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी टेलीविजन कि वो अभिनेत्री हैं जिनको हम बहू के रूप से लेकर खतरनाक नागिन की भूमिका तक में देख चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी भी खतरों से खेल चुकी हैं। वो खतरों के खिलाड़ी के पहले सीजन में नजर आई थीं। भले ही उन्होने ये सीजन नहीं जीता था लेकिन अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन

3 of 8
रूपाली गांगुली - फोटो : Instagram
रूपाली गांगुली  

अनुपमां सीरियल में एक आदर्श बहू अनुपमा की अपनी भूमिका से हर किसी के दिल को जीतने वाली अभिनेत्री रूपाली गांगुली भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 2 में खतरनाक स्टंट्स कर चुकी हैं। उन्होने दूसरे सीजन में जबर्दस्त प्रदर्शन किया था।

4 of 8
आशा नेगी - फोटो : Instagram
आशा नेगी

सीरियल पवित्र रिश्ता से आशा नेगी ने हर किसी के दिल में अपनी एक खास जगह बना ली थी। अर्चना यानी अंकिता लोखंडे भले ही इस शो का मुख्य चेहरा थीं, लेकिन आशा भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुईं। आशा नेगी ने खतरों के खिलाड़ी के सीजन छह में हिस्सा लिया था। शो में उनके प्रदर्शन को देखकर हर कोई हैरान रह गया। आशा नेगी ने ये शो तो नहीं जीता, लेकिन खतरनाक स्टंट्स करके उन्होने टॉप छह में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

5 of 8
टीना दत्ता - फोटो : Instagram
टीना दत्ता

उतरन की इच्छा तो आप सबको निश्चित रूप से याद होगी। इस किरदार को निभाया था टीना दत्ता ने। इस शो में तो वो सीधी-साधी बेटी और बहू दोनों बनी, लेकिन खतरों के खिलाड़ी सीजन सात में उन्होने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। हालांकि वो इस सीजन में अधिक आगे तक नहीं आईं, लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि उन्होने अपने डर पर काबू पाया।
विज्ञापन

6 of 8
हिना खान - फोटो : Instagram
हिना खान

अक्षरा बहू बनकर हिना खान ने लोगों के दिलों में कुछ इस तरह अपनी जगह बनाई थी कि उनके असल रूप में उन्हें स्वीकार करना प्रशंसकों के लिए काफी मुश्किल हो रहा था। बिग बॉस के साथ ही हिना नें खतरों के खिलाड़ी आठ में हिस्सा लिया। इस शो में उन्होंने एक से बढ़कर एक स्टंट्स किए और साथ ही अपनी सिंगिंग प्रतिभा से भी हर किसी का दिल जीत लिया। बता दें कि हिना खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी भले ही ना जीत पाई हों, लेकिन उन्होने लोगों का दिल खूब जीता।
विज्ञापन

7 of 8
अविका गौर - फोटो : Instagram
अविका गौर

अविका गौर ने बहुत ही कम उम्र में बहू की भूमिका अदा की थी। उन्होने बालिका वधू से हर किसी का दिल जीत लिया था। अविका गौर खतरों के खिलाड़ी सीजन नौ में नजर आई थीं। हालांकि शो में वह बहुत अधिक स्टंट्स नहीं कर पाई और इस शो से जल्द ही आउट हो गईं। लेकिन अपने डर का सामना करने की अविका ने पूरी-पूरी कोशिश की।
विज्ञापन

8 of 8
निया शर्मा - फोटो : Instagram
निया शर्मा

निया शर्मा टेलीविजन की वो अभिनेत्री हैं जो अपने शोज के साथ-साथ अपनी असल जिंदगी में अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी सीजन आठ में नजर आई थीं। हालांकि इस सीजन से वो जल्द ही आउट हो गई थीं। लेकिन इसके बाद उन्होने खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में हिस्सा लिया और वो इस शो को जीत गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें