दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक की एक्टिविटीज को लेकर दिव्यांका, फैंस का ध्यान खींचती हैं। अभिनेत्री फिलहाल विवेक दहिया के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। हालांकि, वह शादी से पहले अभिनेता शरद मल्होत्रा संग रिश्ते में थीं। टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में काम करने के दौरान दोनों को प्यार हो गया, लेकिन दुर्भाग्य से इनका रिश्ता नहीं चल पाया, जिसके कारण इन्होंने अपनी राहें अलग कर लीं। वहीं, अब दिव्यांका ने शरद संग अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। साथ ही इससे बाहर निकलने के अपने अनुभव को भी साझा करती नजर आई हैं।