फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की मोहब्बत के बाद टूटा था दिव्यांका का दिल, फिर विवेक के साथ बनी लव स्टोरी

Thu, 14 Dec 2017 11:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी की सबसे पसंदीदा दुल्हन दिव्यांका त्रिपाठी के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। दिव्यांका और विवेक की जोड़ी ने शो पर कई दिलचस्प परफॉर्मेंस दी हैं। वैसे टीवी के स्टार कपल कहे जाने वाले इस जोड़े की लव स्टोरी भी कोई कम दिलचस्प नहीं है। अगली स्लाइड्स में जानिए आखिर कैसे दिव्यांका बनीं विवेक की दुल्हन।
विज्ञापन

2 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से की थी। इस सीरियल में उनके को-स्टार रहे शरद मल्होत्रा को दिव्यांका दिल दे बैठीं थीं। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन साल 2015 में दोनों की राहें अलग हो गईं। ये जोड़ी टीवी की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक थी। कहा गया कि शरद दिव्यांका को धोखा दे रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका एकदम टूट गईं थीं। इस दौरान विवेक ने दिव्यांका का काफी साथ दिया था। विवेक उनके साथ सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में काम कर रहे थे। वो विवेक की दोस्ती ही थी जिसने दिव्यांका को शरद की यादों से बाहर निकाला था।
 

4 of 6
वैसे दोनों की दोस्ती अपने आप ही नहीं हुई थी। दोनों भले ही एक सीरियल में साथ काम कर रहे थे लेकिन वो कोई और था जिसने उन्हें मिलवाया। सीरियल के ही एक एक्टर ने दिव्यांका और विवेक की एक-दूसरे से पहचाल करायी था। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा और दोनों कब एक-दूसरे को दिल दे बैठे उन्हें मालूम ही नहीं चला।
 
विज्ञापन

5 of 6
दोनों ने पिछले साल जनवरी में निजी समारोह में सगाई कर ली। दिव्यांका और विवेक ने भोपाल में सात फेरे लिए और इसके बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया गया। इस पार्टी में टीवी का बड़े से बड़ा सितारा पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोनों का प्यार आज भी वैसा ही है जैसा पहले था। दोनों का प्यार दुनिया नच बलिए के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी देखती रहती है। हाल ही में विवेक ने नच बलिए के फिनाले से पहले दिव्यांका के लिए एक प्यार भरा खत लिखा। दिव्यांका ने भी इसका जवाब देते हुए अपनी विदाई का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दोनों की शैतानियां दिख रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें