बिग बॉस के घर में दूसरी बार किसी एक टीम ने लग्जरी बजट टास्क जीत लिया। इस टीम के सदस्य शिल्पा, विकास, लव और अर्शी हैं। पुनीश टास्क के संचालक थे। इस टास्क का नाम था बीबी लैब। टास्क करने के दौरान कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए।
विज्ञापन
2 of 6
बिग बॉस
दरअसल, टास्क कुछ ऐसा था कि दो टीम बांट दी गई थीं। पहले एक टीम के सदस्यों को रोबोट बनना था। उस दौरान दूसरी टीम अपनी बातों के जरिए उनके कुछ इमोशंस जैसे हंसना, रोना और गुस्सा बाहर लाते हैं। फिर दूसरी टीम को रोबोट बनना होता है।
Akash Dadlani shares his side of the story with Shilpa Shinde! Find out more tonight at 10:30 PM. #BB11 #BBUnseenAction pic.twitter.com/oOjqWVbKRK
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 13, 2017
विज्ञापन
3 of 6
बिग बॉस
इसी तरह एक-एक बार दोनों टीमें रोबोट बनती हैं। इसमें शिल्पा, विकास, लव और अर्शी की टीम जीत जाती है। टास्क बहुत अच्छा चल रहा था। लेकिन प्रियांक शर्मा ने फिर एक गलती कर दी। हिना, आकाश, हितेन और प्रियांक एक टीम में थे।
पढ़ें- Bigg Boss 11: वीकेंड पर सलमान पलट देंगे पूरा गेम, विनर कंटेस्टेंट को बाहर निकाल लव को करेंगे सेफ
4 of 6
बिग बॉस
दूसरी टीम के रोबोट को हंसाने के चक्कर में प्रियांक ने हिना की बिकिनी पहन ली। इतना ही नहीं प्रियांक विकास के सामने आकर 'गुचीपू' कहते हैं। हालांकि इसमें विकास को बिल्कुल हंसी नहीं आई। उल्टा टास्क खत्म होने के बाद वो प्रियांक पर भड़क उठे।
पढ़ें- कंडोम कंपनी ने विराट-अनुष्का के लिए भेजा खास मैसेज, जानकर शर्मा जाएंगे नए नवेले दूल्हा-दुल्हन
विज्ञापन
5 of 6
बिग बॉस
विकास ने प्रियांक से कहा, 'मेरे सामने तुम बिकिनी पहनकर आते हो। ऊपर से गुचीपू करते हो। तुम जानते हो कि मैं और मेरी मां एक-दूसरे को ऐसा कहते हैं तो ये क्यों किया। मेरी मां को बीच में क्यों लाए। मैं और मेरी मां में से कौन बिकिनी पहनता है।'
तब प्रियांक विकास के पैर छूते हुए कहते हैं 'ठीक है अंकल आंटी मैं माफी मांगता हूं।' तब विकास को और गुस्सा आ जाता है और कहते हैं ये सब नौटंकी करने की जरूरत नहीं। आज के एपिसोड में प्रियांक और विकास की जबरदस्त लड़ाई होगी।