फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दित्या भांडे ने जीता सुपर डांसर का खिताब, देखें उनकी पांच दमदार परफॉर्मेंस

Mon, 19 Dec 2016 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोनी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'सुपर डांसर' को अपना पहला विनर मिल गया है। महाराष्ट्र की दित्या भांडे ने ग्रैंड फिनाले में 4 फाइनलिस्ट को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दित्या ने लगातार अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए दर्शकों को एंटरटेन किया।

Trending Videos
विज्ञापन

दित्या भांडे ने जीता सुपर डांसर का खिताब, देखें उनकी पांच दमदार परफॉर्मेंस

2 of 5
ये कॉम्पटीशन जीतने के बाद दित्या ने कहा, 'यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा पल है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे देश के पहले सुपर डांसर का खिताब मिला। मेरे मेंटर कोरियोग्राफर रुएल और सभी से मिले हौसले के लिए उनका धन्यवाद करती हूं।'

विज्ञापन

दित्या भांडे ने जीता सुपर डांसर का खिताब, देखें उनकी पांच दमदार परफॉर्मेंस

3 of 5
शो के ग्रैंड फिनाले में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर भी मौजूद थे। दोनों एक्टर्स अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओके जानू' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। शो के जजेस शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बासु ने दित्या को ट्रॉफी दी। साथ ही विनर को 15 लाख रुपए, स्मार्ट फोन और पतंजलि से एक लाख का गिफ्ट हैंपर दिया गया। 

दित्या भांडे ने जीता सुपर डांसर का खिताब, देखें उनकी पांच दमदार परफॉर्मेंस

दित्या की जीत से खुश होकर शिल्पा ने कहा, 'मुझे खुशी है कि दित्या की मेहनत रंग लाई। मैं शो के बच्चों को मिस करूंगी। इन बच्चों के साथ एक बॉन्ड बन गया था। तीन महीनों तक इन बच्चों ने अपना दिल और आत्मा परफॉर्मेंस में डाल दी। मैं इन सभी को उनकी अच्छी जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दूंगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दित्या हिप हॉप में ट्रेंड डांसर हैं और वो अपना एक  इंस्टीट्यूट खोलने वाली हैं। जहां वो अपनी उम्र के बच्चों को डांस सिखाएंगी। आइए आपको दिखाते हैं दित्या की वो पांच परफॉर्मेंस जिसकी वजह से आज वो सुपर डांसर बन चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें