फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg boss : 'बिग बॉस' शो के चलते टूट गया इस एक्ट्रेस का रिश्ता, घर में अफेयर पड़ा महंगा

Sat, 17 Dec 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
'बिग बॉस' के घर में मौजूद भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को जल्द ही बड़ा झटका लगने वाला है। सूत्रों के मुताबिक मनु पंजाबी उनके सामने यह खुलासा करने वाले हैं कि वो उनके मंगेतर विक्रांत सिंह से मिले हैं। विक्रांत ने मोना के नाम मैसेज भेजा है कि वो मोना से रिश्ता तोड़ लेना चाहते हैं। इस बात को सुनने के बाद मोना को आंसू बहाते देखा जाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

Bigg boss : 'बिग बॉस' शो के चलते टूट गया इस एक्ट्रेस का रिश्ता, घर में अफेयर पड़ा महंगा

2 of 5
आपको बता दें कि घर के अंदर मोनालिसा और मनु पंजाबी की नजदीकियां पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ गईं थीं। खबर है कि इसी के चलते विक्रांत ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन

Bigg boss : 'बिग बॉस' शो के चलते टूट गया इस एक्ट्रेस का रिश्ता, घर में अफेयर पड़ा महंगा

3 of 5
कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस' के वीकेंड एपिसोड में मोनालिसा के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत और मनु की मंगेतर प्रिया सैनी सलमान के साथ शो में पहुंचे थे। इस दौरान प्रिया ने साफ माना था कि मनु से नजदीकियों के लिए मोनालिसा ज्यादा जिम्मेदार हैं। वहीं विक्रांत ने माना था कि मोना शो में बने रहने के लिए ड्रामा कर रही हैं। वहीं विक्रांत ने यह भी कहा था कि उनका परिवार 'बिग बॉस' के घर में मोनालिसा के व्यवहार से दुखी है। 

Bigg boss : 'बिग बॉस' शो के चलते टूट गया इस एक्ट्रेस का रिश्ता, घर में अफेयर पड़ा महंगा

4 of 5
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत ने कहा था कि वो मोनालिसा से शादी करने वाले थे लेकिन अब वो कन्फ्यूज्ड हैं। उन्हें पता है कि यह सब ड्रामा है। जब मोना 'बिग बॉस' के घर से बाहर आएगी, तब सारी बातें साफ हो सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg boss : 'बिग बॉस' शो के चलते टूट गया इस एक्ट्रेस का रिश्ता, घर में अफेयर पड़ा महंगा

5 of 5
मोनालिसा भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों की गुपचुप शादी और लिव इन रिलेशनशिप में रहने की खबरें अक्सर मीडिया में आती रही हैं। दोनों करीब 6 साल तक एकसाथ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें