amitabh bachchan
- फोटो : sony tv twitter
शनिवार की शाम को सोनी चैनल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसका कैप्शन था, 'हर चीज को ब्रेक लग सकता है पर सपनों को ब्रेक नहीं लग सकता है। आपके सपनों को उड़ान देने फिर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन लेकिन 'कौन बनेगा करोड़पति 12'। रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे 9 मई रात नौ बजे से।' इस वीडियो में अमिताभ बच्चन शो की घोषणा करते हुए नजर आ रहे हैं। शो के इस प्रोमो वीडियो को फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी ने अपने घर बैठे बैठे शूट किया है।