फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच एक साथ जुटीं टीवी की ये ऑनस्क्रीन बहनें, लाइव वीडियो में की खूब मस्ती

Wed, 01 Jul 2020 10:48 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका कक्कड़, अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री अविका गौर ने बीते 30 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर अविका के फैंस ने उन्हें बधाई दी। वहीं उनके साथ सीरियल 'ससुराल सिमर का' में काम करने वालीं अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने लाइव वीडियो के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ससुराल सिमर का - फोटो : सोशल मीडिया
'ससुराल सिमर का' में दीपिका कक्कड़ मुख्य किरदार सिमर बनी होती हैं जबकि अविका का नाम सीरियल में रोली होता है और दीपिका की बहन बनी होती हैं। 'ससुराल सिमर का' देखने वाले दर्शकों के लिए भी ये वीडियो किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में दीपिका अविका को जन्मदिन की बधाई देती हैं और कहती हैं कि जब वो सेट पर आई थीं तब छोटी सी थीं। इसके बाद दोनों लॉकडाउन के किस्से साझा करने लगती हैं। दीपिका को कुकिंग का शौक है तो उन्होंने बताया कि इससे बेहतर मौका उन्हें नहीं मिल सकता था। लॉकडाउन में उन्होंने कई तरह की रेसिपीज बनाईं।

4 of 5
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
अविका कहती हैं कि 'इस बार जन्मदिन पर मैंने तय किया कि मुझे गिफ्ट्स, चॉकलेट नहीं चाहिए। मैंने उन बच्चों की मदद का फैसला लिया जिनके पास उतनी सुविधाएं नहीं हैं। हर साल मेरे जन्मदिन पर फैंस बहुत सारे गिफ्ट्स भेजते हैं। इस बार मैंने उन्हें ऐसा करने से मना किया और बताया कि उन पैसों को डोनेशन के जरिए दें जिससे उन बच्चों की मदद की जा सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शो में दीपिका और अविका बहनें बनी थीं। सेट पर भी उनकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग देखी गई। सीरियल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि अविका को उनके किरदार की वजह से आलोचना भी झेलनी पड़ी थी क्योंकि उनकी उम्र काफी कम थी और वो एक बहू का किरदार निभा रही थीं।

जब सुशांत से पूछा गया था इंडस्ट्री में गॉडफादर होना कितना जरूरी, अभिनेता ने दिया था ये जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें