फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Kakar: छिपाने के बाद भी दिख गया दीपिका कक्कड़ का बेबी बंप, फैंस बोले- प्रेग्नेंसी का ग्लो ही अलग

Sat, 24 Dec 2022 01:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को लेकर बीते कई दिनों से खबरें आ रही है कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस खबर की जानकारी दीपिका या शोएब की तरफ से नहीं दी गई है, लेकिन दीपिका की ननद यानी सबा इब्राहिम ने इस बारे में संकेत दिए हैं। दरअसल, सबा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि दीपिका की तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें और तेज हो गईं। अब हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो को लेकर भी फैंस दावा कर रहे हैं कि दीपिका का बेबी बंप नजर आ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका देंगी खुशखबरी
दरअसल, अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने 23 दिसंबर 2022 को अपनी ननद सबा इब्राहिम का जन्मदिन मनाया। इसी वीडियो में उनके बेबी बंप को नोटिस किया गया। इसके बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे। शोएब ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया। वह अपनी बहन के जन्मदिन की पार्टी में बेहद खुश नजर आ आए। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने अभिनेत्री के बेबी बंप पर ध्यान दिया। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दीपिका का ग्लो ही अलग है, क्योंकि वह प्रेग्नेंट हैं। एक ने लिखा, 'दीपिका का बेबी बंप निकल रहा है, लगता है वह प्रेग्नेंट हैं।'
 

Pathaan: विवादों के बीच करोड़ों में बिके शाहरुख खान की 'पठान' के ओटीटी राइट्स! इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
विज्ञापन

3 of 4
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम
दीपिका ने साझा की तस्वीर
दीपिका ने ननद सबा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया और एक प्यारा नोट भी लिखा। तस्वीर के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सबा। यह वाला बर्थडे बहुत स्पेशल है, क्योंकि अब तुम अपने प्यार की पत्नी बन चुकी हो। तुम्हारी जिंदगी ऐसे ही हमेशा खुशियों से भरी रहे। तुम हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहो।' इस तस्वीर में दीपिका अपनी ननद सबा और पति शोएब के साथ नजर आईं।
 

Anil Kapoor: कभी राजकपूर के गैराज में परिवार के साथ रहते थे अनिल कपूर, इस फिल्म ने बदल दी किस्मत
विज्ञापन

4 of 4
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका के प्रेग्नेंट होने के संकेत
इससे पहले भी दीपिका के प्रेग्नेंट होने की खबरें कई बार सामने आई हैं। दरअसल, शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दीपिका के प्रेग्नेंट होने के संकेत मिले थे। सबा ने वीडियो में कहा था कि दीपिका बाजार नहीं जा सकती हैं, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अक्सर ही दीपिका की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं। कई बार दीपिका को ढीले-ढाले कपड़े पहने देखा गया, जिसके बाद फैंस का कहना है कि वह अपना बेबी बंप छिपाने के लिए ऐसे कपड़े पहन रही हैं।

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर से बेघर हुए अंकित गुप्ता! भड़के यूजर्स ने सलमान खान और मेकर्स को लताड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें