टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को लेकर बीते कई दिनों से खबरें आ रही है कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस खबर की जानकारी दीपिका या शोएब की तरफ से नहीं दी गई है, लेकिन दीपिका की ननद यानी सबा इब्राहिम ने इस बारे में संकेत दिए हैं। दरअसल, सबा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि दीपिका की तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें और तेज हो गईं। अब हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो को लेकर भी फैंस दावा कर रहे हैं कि दीपिका का बेबी बंप नजर आ रहा है।