आज 'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने कोस्टार शोएब इब्राहिम के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इससे पहले दीपिका के संगीत की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। शादी की सभी रस्में शोएब के भोपाल स्थित घर से हुई हैं और शादी लखनऊ में होगी।
विज्ञापन
2 of 6
दीपिका कक्कड़
दीपिका की संगीत सेरेमनी आपको DDLJ और 'हम आपके हैं कौन' की याद दिला देगी। स्टेज को कलरफुल लाइट्स और पर्दों से सजाया गया था। सेरेमनी के लिए दीपिका ने पीले रंग का शरारा पहना था। वहीं शोएब रेड कलर के कुर्ते में जंच रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
दीपिका कक्कड़
आज निकाह के बाद 26 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन होगा। इससे पहले कपल की प्रीवेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें सामने आई थीं। शोएब और दीपिका ने DDLJ स्टाइल में सरसों के खेत और ट्रेन के पास शूट करवाया था।
4 of 6
दीपिका कक्कड़
दोनों के घर वाले लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। शादी हिंदू-मुस्लिम रीति रिवाज से होगी। शादी बहुत ही सादगी भरे अंदाज में हो रही है। रस्मों की तस्वीरों को शोएब की बहन सबा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन
5 of 6
दीपिका कक्कड़
पिछले दो साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। रियलिटी शो 'नच बलिए' के दौरान शोएब ने दीपिका को अंगूठी पहनाकर उनसे सगाई कर ली थी। दीपिका ने साल 2013 में रौनक सैमसन से लव मैरिज की थी।
सीरियल की शूटिंग के दौरान दीपिका शोएब से मिलीं और उन्हें उनसे प्यार हो गया। साल 2015 में दीपिका ने रौनक से तलाक ले लिया था। दीपिका DDLJ के राज-सिमरन बन अपने होम टाउन से शादी कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले शोएब टीवी शो 'कोई लौट के आया है' में नजर आए थे।