टेलीविजन सीरियल 'जमाई राजा' में निया और रवि दुबे की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पंसद किया था। ऐसे में अगर आप उन्हें एक साथ फिर से देखना चाहते हैं तो फैंस के पास बड़ा मौका है। खबरों की मानें तो टीवी की यह फेमस जोड़ी एक बार फिर से एक साथ दिखाई देगी।
विज्ञापन
2 of 4
Nia Sharma
जानकारी के मुताबिक निया और रवि एक साथ जी टीवी के 'आपके आ जाने से' सीरियल के महासंग्राम में डांस करते हुए दिखाई देंगे। यह दोनों सीरियल में चल रहे ट्रैक में मेहंदी सेरेमनी में दिखाई देंगे। इस सेरेमनी में यह जोड़ी शाहरुख खान की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के 'मेहंदी लगाकर रखना' गाने पर थिरकेगी।
विज्ञापन
3 of 4
Nia Sharma
इन दोनों के डांस का सीक्वेंस मीरा रोड स्थित स्टूडियों में शूट कर लिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि श्रद्धा आर्या के अलावा टेलीविजन की और फेमस हस्तियां भी इस शो में नजर आएंगी।