एक्ट्रेस-डांसर दिलशा प्रसन्नन ने बिग बॉस मलयालम का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को हुए इस शो के ग्रैंड फिनाले में उन्हें विजेता घोषित किया गया। शो के होस्ट और सुपरस्टार मोहनलाल ने फिनाले में दिशा को ट्रॉफी और 50 लाख रुपए का कैश प्राइज दिया। दिशा सीजन फाइनल में जगह बनाने वाली पहली प्रतियोगी थीं, अंतिम छह प्रतियोगियों में से उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले। अन्य पांच प्रतियोगी रियास सलीम, ब्लेसली, लक्ष्मी प्रिया, सूरज थेलक्कड़ और धन्या मैरी वर्गीस थे। इसके साथ ही दिशा बिग बॉस मलयालम को जीतने वाली पहली महिला विजेता भी बन गई हैं।