देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच पुराने टेलीविजन धारावाहिकों का पुनः प्रसारण किया जा रहा है। जिसमें पौराणिक धारावाहिक देखने में लोग ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जिसे देखते हुए महाभारत, रामायण, श्री कृष्णा जैसे धारावाहिकों का प्रसारण एक बार फिर से किया जा रहा है। इन्हीं में कलर्स टेलीविजन का धारावाहिक 'जय श्री कृष्णा' का पुन: प्रसारण शामिल है। इसके प्रसारण के साथ ही एक बार फिर दर्शकों को नन्हे 'कान्हा' याद आ गए हैं।