फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg boss 11 में आने से पहले कंटेस्टेंट ने दी सलमान को धमकी, बचके रहना आ रही हूं मैं

विज्ञापन
1 of 5
ढिंचैक पूजा - फोटो : SELF
Bigg boss 11 में वीकंड के वार में वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में एंट्री करने जा रही एक कंटेस्टेंट ने वीडियो के जरिए सलमान को धमकी दे डाली है, बचके रहना आ रही हूं मैं...
विज्ञापन

2 of 5
Dhinchak pooja
बात हो रही है, सोशल मीडिया सेंसशन ढिंचैक पूजा की। अपने अलग अंदाज वाले गानों से इंटरनेट पर छा जाने वाली दिल्ली की ढिंचैक पूजा युवाओं के दिलों में घर कर गई है। पूजा ने 'सेल्फी मैंने ले लिया, 'दिलों का शूटर' और 'बापू दे दे थोड़ा केस' से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। घर में आने से पहले बिग बॉस के लिए गाये गए उनके पहले गाने ने अभी से सुर्खियां बना दी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Dhinchak pooja
जब इस बारे में पूजा से बात की गई तो उन्होंने बिग बॉस में जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि वे अभी तैयारियां करने में बिजी है। अभी शो को ज्यादा नहीं देख पाईं। जब पूजा से पूछा गया कि अगर पहले ही सप्ताह आपको नॉमीनेट कर दिया गया तो वे बोलीं कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा। मैं अपना बेस्ट दूंगी। अगर दर्शकों का साथ और सलमान का सपोर्ट मिला तो बिग बॉस को मैं ही जीतूंगी।

4 of 5
dhinchak pooja
गौरतलब है कि चैनल ने शुक्रवार को पूजा को घर में एंट्री देने की बात की है। दरअसल, पूजा बिग बॉस से मुंह मांगी रकम की बात कर रही हैं जिसकी वजह से चैनल को सोचने पर मजबूर होना पड़ा था। बता दें कि इससे पहले भी पूजा ने बिग बॉस का ऑफर ठुकरा दिया था। सोशल मीडिया पर ढिंचैक पूजा नाम से मशहूर पूजा जैन बिग बॉस 11 में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री कर सकती हैं। शो से बाहर किए गए प्रयांक शर्मा भी एंट्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया सेंसशन ढिंचैक पूजा की बिग बॉस में एंट्री को अभी कुछ ही घंटे बचे हैं और उससे पहले ही ढिंचैक पूजा का बिग बॉस सॉन्ग यूट्यूब पर जारी भी हो गया है। इसमें ढिचैंक पूजा बिग बॉस के लिए रैप गाती नजर आ रही हैं। वीडियो में पूजा कह रही हैं, 'सलमान बच के रहना, आ रही हूं मैं'
आप यहां नीचे ढिंचैक पूजा का ये धमकी भरा वीडियो देख सकते हैं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें