स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। यूं तो देवोलीना कैमरे से काफी समय से दूर हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री के इश्क के चर्चे सीरियल में उनके को-एक्टर रहे विशाल सिंह के साथ जोरो पर हैं दोनों की तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर देवोलीना के गालों पर हल्दी और हाथों में मेहंदी लगी वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। इन्हें देख फैंस अचंभित रह गए हैं और दावा कर रहे हैं कि उनकी पसंदीदा गोपी बहू सीक्रेटली शादी करने जा रही हैं।