फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooraj Thapar: सूरज थापर के प्रति पत्नी दीप्ति के प्यार ने जीता फैंस का दिल, अभिनेता की सलामती के लिए मुंडवाया सिर

Mon, 30 May 2022 11:39 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सूरज थापर,दीप्ति ध्यानी - फोटो : social media
किसी के साथ शादी करके मरते दम तक साथ निभाने का वादा तो हर कोई करता है लेकिन बहुत कम ऐसे लोग देखने को मिलते हैं जो अपने जीवन साथी के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। कई बार कपल्स की कहानियां लोगों का दिल जीत लेती हैं। इस समय टीवी अभिनेता सूरज थापर के प्रति उनकी पत्नी दीप्ति ध्यानी के प्यार ने सबका दिल जीत लिया है। एक सच्चे प्रेम और सही मायनों में जीवन साथी क्या होता है ये बता दिया है। एक स्त्री के लिए उसके बाल बेहद कीमती होते हैं लेकिन दीप्ति ध्यानी ने पति सूरज थापर के लिए अपना सिर मुंडवा दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरी कहानी।
विज्ञापन

2 of 4
सूरज थापर,दीप्ति ध्यानी - फोटो : social media
दरअसल सूरज थापर जब कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही थी, तब दीप्ति ध्यानी ने अभिनेता की अच्छी सेहत के लिए मन्नत मांगी थी। सूरज थापर के सही होने के बाद उन्होंने तिरुपति बालाजी जाकर अपना सिर मुंडवा लिया। अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दीप्ती ने लिखा, 'तेरे नाम सूरज थापर'। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, एक मन्नत मांगी थी बाला जी से सूरज जी के लिए जब उनको कोविड हुआ था।
 
विज्ञापन

3 of 4
सूरज थापर,दीप्ती ध्यानी - फोटो : insta
सूरज थापर ने भी दीप्ति की कई तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने ट्रांफॉर्मेशन वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'यह प्यार है, इस दुनिया में आपके लिए कोई नहीं करता...ये है प्योर लव।
विज्ञापन

4 of 4
दीप्ति ध्यानी - फोटो : social media
दीप्ति ध्यानी की ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, आप बहुत ग्रेट हो मैम, वहीं दूसरे ने लिखा, एक महान महिला, एक सच्ची प्रेमी, एक प्योर दिल के साथ, हमेशा खुश रहें। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। बता दें की दीप्ति ध्यान खुद भी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वहीं चंद्रगुप्त मौर्य, माता की चौकी, कैरी रिश्ता खट्टा मीठा जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें