फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Winget Birthday: अभिनय के अलावा बोल्ड लुक्स के लिए भी मशहूर हैं जेनिफर विंगेट, तस्वीरों में देखें ग्लैमरस अवतार

Mon, 30 May 2022 07:39 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली टीवी 
एक्ट्रेस आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 30 मई 1985 को गोरेगांव, मुंबई में जन्मी जेनिफर छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
जेनिफर विंगेट - फोटो : Instagram

अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 30 मई 1985 को गोरेगांव, मुंबई में जन्मी जेनिफर छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका अभिनय जितना शानदार उनकी खूबसूरती उतनी ही लाजवाब है। एक्ट्रेस के फैंस उनके हर लुक्स के दीवाने हैं, फिर चाहे वह ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके पांच बेहद बोल्ड लुक्स के बारे में- 

 
विज्ञापन

2 of 6
जेनिफर विंगेट - फोटो : Instagram

अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर जेनिफर अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती है। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ अपनी बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद भी करते हैं। हाल ही में साझा की इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक से फैंस को घायल करती दिख रही हैं। काले रंग की शॉर्ट स्कर्ट के साथ टॉप और हाई बन उन्हें काफी खूबसूरत बना रहा है।  

 
विज्ञापन

3 of 6
जेनिफर विंगेट - फोटो : Instagram

जेनिफर ने अपने इस फोटोशूट के लिए बेहद खूबसूरत आउटफिट चुना है। सफेद रंग के इस स्विम सूट के साथ टाई एंड डाई प्रिंट का फ्रंट ओपन कफ्तान मैच एक्ट्रेस को बेहद खूबसूरत बना रहा है। इस फ्रंट ओपन कफ्तान के साथ जेनिफर ने सफेद रंग की बेल्ट भी कैरी है, जो उनके इस लुक को काफी बोल्ड एंड एलिगेंट बना रहा है। कोहल आईज के साथ न्यूड शेड लिपस्टिक और बिग हूप्स ईयरिंग्स में जेनिफर और भी गॉर्जियस लग रही हैं।

4 of 6
जेनिफर विंगेट - फोटो : Instagram

जेनिफर आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करके फैंस को दीवाना बनाती हैं। उनका फैशन और ड्रेसिंग सेंस भी बेहद कमाल है, जो उन्हें हर बार परफेक्ट लुक देता है। ब्लैक कलर के इस ट्रांसपैरेंट टॉप में जेनिफर कर्वी बैक दिखाती नजर आ रही हैं। अपने इस लुक को बोल्ड एंड वाइल्ड बनाने के लिए जेनिफर ने एनिमल प्रिंट की स्कर्ट वियर की है, जो उन्हें बेहद हॉट लुक दे रही है।

विज्ञापन

5 of 6
जेनिफर विंगेट - फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करने वाली जेनिफर हर आउटफिट में ग्लैमरस नजर आती है। इस हरे रंग के गाउन में भी एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस लग रही हैं। डीप नेक वाले इस गाउन में बोल्ड पोज देती जेनिफिर को देख हर कोई दीवाना हो जाए। मेसी वेवी हेयर के साथ ही पिंक न्यूड लिपस्टिक और कोहल रिम्ड आई लाइनर उनके इस लुक में चार चांद लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेनिफर - फोटो : Instagram
जेनिफर ना सिर्फ बोल्ड लुक में नजर आती हैं बल्कि फैशन और कपड़ों के मामले में भी उनकी पसंद काफी अलग और दमदार होती है। फ्लोरल प्रिंट के इस पैंट सूट में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही हैं। हल्के नीले रंग के पैंट और कोट के साथ ही ब्रालेट स्टाइल का टॉप उन्हें बेहद बोल्ड बना रहा है। वहीं, बालों की स्टाइल पूरे लुक को क्लासी और बोल्ड बना रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें