फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका की 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान कपिल ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'क्या हम लोग देश छोड़ जाएं?'

Sun, 05 Jan 2020 02:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma and Deepika Padukone - फोटो : twitter
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) का प्रमोशन करती नजर आएंगी। शो में दीपिका का साथ देने के लिए मेघना गुलजार भी पहुंचेगीं। इस दौरान कपिल ने दीपिका और मेघना से मस्ती मजाक किया और उनकी फिल्म के बारे में पूछा। बातों बातों में कपिल ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। 

विज्ञापन

2 of 5
Meghna Gulzar, Deepika, Kapil Sharma - फोटो : twitter
दीपिका और मेघना गुलजार का 'छपाक' का प्रमोशन करने वाला एपिसोड पांच जनवरी को टेलीकास्ट होगा। इस शो का प्रोमो वीडियो भी आ गया है। इस वीडियो को सोनी चैनल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो में कपिल दीपिका से बात कर रहे होते हैं। तभी कपिल दीपिका से कहते हैं कि 'आप छपाक में बतौर निर्माता भी काम कर रही हैं। इसके साथ ही रणवीर की फिल्म 83 को भी प्रोड्यूस कर रही हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma - फोटो : instagram
कपिल आगे कहते हैं- 'प्यार भी रणवीर से, शादी भी रणवीर से, पैसा भी न उनकी फिल्मों पर लगा रही हैं, तो क्या हम लोग देश छोड़ जाएं।' कपिल की ये बात सुन दीपिका और शो में मौजूद सभी दर्शक हंसने लगते हैं। इससे पहले भी दीपिका कई बार शो में आ चुकी हैं और रणवीर सिंह भी। 
 

4 of 5
Deepika Padukone - फोटो : twitter
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' दस जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन में दीपिका कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। दीपिका कई रियलिटी शो के जरिए भी अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में दीपिका 'इंडियन आइडल 11' में पहुंचीं। वहीं पांच जनवरी को दीपिका कपिल के शो के अलावा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छपाक की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
'छपाक' फिल्म में दीपिका ने एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी को पर्दे पर उतारा है। इस फिल्म में दीपिका ने मालती का किरदार निभाया है। दीपिका के साथ 'छपाक' में विक्रांत मेस्सी भी हैं। मेघना ज्यादातर गंभीर विषयों पर ही फिल्में बनाती हैं। मेघना की बतौर निर्देशक इससे पहले 'राजी' फिल्म आई थी। इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

Bigg Boss 13: अरहान के बेघर होते ही सलमान ने लिया था ये बड़ा फैसला, कनेक्शन रश्मि देसाई से जुड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें