फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debina Bonnerjee: IVF ट्रीटमेंट को याद कर छलका देबीना का दर्द, बोलीं- बढ़ा हुआ वजन देख लोग समझते थे प्रेग्नेंट

Mon, 14 Nov 2022 06:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी सबके चहेते हैं। दोनों के घर हाल ही में दूसरी बेटी का जन्म हुआ है। देबीना की पहली बेटी लियाना के जन्म के बाद महज सात महीने में दोबारा मां बनी देबीना का यह सफर आसान नहीं था। देबिना ने नैचुरल तरीके से गर्भवती होने की कोशिश करते हुए खूब संघर्ष किया था और बाद में मां बनने के लिए आईवीएफ का सहारा लिया था। अब दूसरी बार मां बनी देबीना ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में, देबिना ने उन दिनों को याद किया जब वह आईवीएफ ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल जाया करती थीं।
विज्ञापन

2 of 5
देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
देबीना बनर्जी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने आईवीएफ के चार राउंड्स का ऑप्शन चुना था और कई असफल प्रयासों के बाद बेटी लियाना को कंसीव करने में वह सफल हुई थीं। इससे पहले ही उन्हें एहसास हो गया था कि वह कंसीव करने में सक्षम नहीं हैं। लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा दिक्कत और परेशानी तब हुई थी, जब उनसे उनके रिश्तेदार पूछते थे कि वह बच्चे को जन्म कब देंगी। अभिनेत्री ने बताया की यह उनके जीवन का वह दौर था, जो उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करता था। लेकिन यह सच था और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था।
Karthi: साउथ के दिग्गज अभिनेता कार्थी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एक्टर ने ट्वीट कर दी जानकारी
विज्ञापन

3 of 5
गुरमीत चौधरी, देबिनी बनर्जी अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta
देबिना बनर्जी ने मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा, 'खुशखबरी कब दे रही हो? क्या यही जीवन का एकमात्र कारण है जो आपको खुश करता है? अगर मैं मां नहीं सकती तो मैं एक इंसान के रूप में आपको खुश नहीं कर सकती? इस तरह की बातें बहुत आहत करने वाली थीं। हो सकता है यह खुशी की बात हो  लेकिन एक ऐसे व्यक्ति के लिए जो कोशिश कर रहा है और फिर भी नहीं हो रहा है, यह बहुत दुखदायी है। देबिना ने कहा कि वह अपने आईवीएफ ट्रीटमेंट के कारण उस दौरान छोटी-छोटी सी बातों पर भी बहुत संवेदनशील हो जाती थीं।
Vir Das: वीर दास ने फिर रद्द किए अपने शोज, जल्द होगा एक बड़ा एलान, विरोध नहीं यह है खास वजह

4 of 5
गुरमीत चौधरी, देबिनी बनर्जी अपनी बेटी के साथ - फोटो : social media
वह कहती हैं, 'क्योंकि मैं ट्रीटमेंट करा रही थी। मेरे शरीर के अंदर बहुत सारे हार्मोन्स एक्टिव थे, जिसके कारण मेरा वजन थोड़ा बढ़ गया था। मेरा पेट भी बढ़ गया था। इस दौरान मैंने एक टाइट ड्रेस में तस्वीर डाली थी, जिसमें मेरा पेट नजर आ रहा था। उसपर एक यूजर ने लिखा 'क्या वह गर्भवती है?' मैंने एक वीडियो देखा। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस पर मेरी क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए। लोग मुझे हॉस्पिटल में देखते थे और दूसरों को बताते थे हां, वह गर्भवती है और वह छिपा रही है। मैं उन्हें कैसे बताऊं कि मैं नहीं हूं? और मैं कोशिश कर रही हूं, इसलिए यह पूछने का समय नहीं है। उन दिनों मैं बहुत परेशान महसूस करती थी।'
Sussanne Khan-Arslan Goni: एकबार फिर चर्चा में सुजैन की लव स्टोरी, अर्सलान ने खुलेआम यूं किया प्यार का इजहार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, देबीना और गुरमीत की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों ने इसी साल दोनों ने अपनी पहली बेटी लियाना का स्वागत किया था, वहीं अब देबीना और गुरमीत के घर एक और छोटी सी नन्ही राजकुमारी का जन्म हुआ है। 
Priyanka Chopra: मस्ती के मूड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, दोस्त संग मिथुन के गाने पर थिरकती आईं नजर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें