फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डांस इंडिया डांस' का छठा सीजन रहा इस कंटेस्टेंट के नाम, 50 लाख जीतकर बना विजेता

Mon, 19 Feb 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डांस इंडिया डांस
रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के छठे सीजन का फिनाले हो गया और संकेत गांवकर ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। कर्नाटक के करने वाले संकेत ने अपने डांस के जरिए लाखों-करोड़ों दिलों को जीता और खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

2 of 5
संकेत गांवकर
संकेत ने डांस करना खुद ही सीखा है और कंटेम्पररी डांस फॉर्म में महारत हासिल की। बता दें, संकेत ने मुंबई में शो के लिए ऑडिशन दिया था और इसके बाद कल वह इस सीजन के विनर घोषित किए गए।
विज्ञापन

3 of 5
संकेत गांवकर
'डीआईडी' के इस सीजन में मुदस्सर खान, मर्जी पेस्टोनी और मिनी प्रधान बतौर जज नजर आए। वहीं हर सीजन की तरह इस सीजन में भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शो के महा-जज थे। संकेत ने अपनी परफॉर्मेंस से ना केवल दर्शकों का बल्कि जजों का दिल जीतने में कामयाब रहे।

4 of 5
संकेत गांवकर
शो के ग्रांड फिनाले में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। संकेत बीएससी सेकेंड ईयर में हैं और अब वह प्रोफेशनल कॉरियोग्राफी सीखना चाहते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डांस इंडिया डांस
संकेत के अलावा नैनिका, अनासुरु, शिवम पाठक और पीयूष भी विनर बनने की दौड़ में शामिल थे लेकिन सबको पीछे छोड़ते हुए संकेत ने इस खिताब को अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें